India France Defence Deal: भारत (India) और फ्रांस (France) के बीच एक ऐतिहासिक रक्षा समझौता काफी बड़ा आकार ले रहा है, जो देश की सैन्य शक्ति को एक नई ऊंचाई देगा. दोनों देश मिलकर एक एडवांस जेट इंजन विकसित करने जा रहे हैं, जिसकी ताकत होगी 120 किलोन्यूटन (kN). यह इंजन भारत के स्वदेशी स्टील्थ फाइटर जेट AMCA (एडवांस्ड मीडियम कॉम्बैट एयरक्राफ्ट) और अन्य भविष्य के रक्षा प्लेटफॉर्म्स के लिए बेहद अहम साबित होगा.
इस बड़ी डील की लागत करीब ₹61,000 करोड़ (India France Relations)बताई जा रही है, जिसे रक्षा मंत्रालय (MoD)की तकनीकी समिति और एक्सपर्ट्स की डिटेल रिव्यू के बाद हरी झंडी मिल चुकी है.
जानें क्या है AMCA और IMRH?
AMCA (Advanced Medium Combat Aircraft)
यह भारत का पहला 5वीं पीढ़ी का स्टील्थ लड़ाकू विमान है, जिसे DRDO विकसित कर रहा है. इसमें सुपरक्रूज तकनीक होगी यानी यह बिना आफ्टरबर्नर के भी तेज रफ्तार से उड़ान भर सकेगा. साथ ही यह रडार की पकड़ में आए बिना दुश्मन पर सटीक वार करने में सक्षम होगा.
IMRH (Indian Multirole Helicopter)
यह हेलिकॉप्टर HAL (हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड) द्वारा डिजाइन किया जा रहा है. इसका वजन 12 टन से अधिक होगा और यह सेना के लिए ट्रांसपोर्ट, अटैक, रेस्क्यू और VIP मिशनों में इस्तेमाल किया जाएगा.
स्वदेशी इंजन बनाने की ओर सबसे बड़ा कदम
अब तक भारत को अपने लड़ाकू विमानों और हेलिकॉप्टरों के लिए ज्यादातर इंजन विदेशों से मंगवाने पड़ते थे. इससे आत्मनिर्भरता की राह में बाधा आती थी. फ्रांस के साथ इस संयुक्त परियोजना से भारत पहली बार इतने एडवांस इंजन खुद बनाने की दिशा में आगे बढ़ेगा.

क्या है डील में खास?
- Engine Capacity: यह इंजन 120 kN की ताकत पैदा करेगा, जिससे फाइटर जेट को स्टील्थ और सुपरक्रूज जैसी क्षमताएं मिलेंगी.
- Technical Support: HAL और फ्रांस की प्रमुख कंपनियां इस पर साथ मिलकर काम करेंगी, जिससे भारत को हाई-एंड इंजन टेक्नोलॉजी की समझ मिलेगी.
- production and testing: पूरा इंजन भारत में डिजाइन, टेस्ट और निर्मित किया जाएगा, जिससे भविष्य में देश खुद इस तरह के इंजन बना सकेगा.
कैसे होगा विकास? (India France Defence Deal)
- भारत और फ्रांस दोनों मिलकर इंजन का डिजाइन तैयार करेंगे और टेस्ट करेंगे.
- फ्रांस भारत को एडवांस इंजन तकनीक सिखाएगा ताकि भारत भविष्य में स्वतंत्र रूप से ऐसे इंजन बना सके.
- कुल लागत करीब ₹61,000 करोड़ होगी और इसे तेज़ी से पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है.
क्या होगा इसका भविष्य पर असर?
भारत रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ी छलांग लगाएगा. स्वदेशी AMCA और IMRH जैसे आधुनिक हथियार प्लेटफॉर्म्स सेना की ताकत को कई गुना बढ़ाएंगे. इस तकनीक के जरिए भारत भविष्य में इंजन एक्सपोर्ट करने में भी सक्षम हो सकता है. भारत-फ्रांस रक्षा सहयोग इससे और मज़बूत होगा और यह साझेदारी वैश्विक स्तर पर रणनीतिक रिश्तों को नई मजबूती देगी.
ये भी पढ़ें: PM Modi In Bihar: मोतिहारी में विपक्ष पर बरसे पीएम मोदी, कहा- हमें बिहार को इनकी बुरी नीयत से बचाना है
Also Follow Bharat Express on Instagram
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.





