Bharat Express DD Free Dish

15 अगस्त 2025 को 78वां या 79वां कौन सा स्वतंत्रता दिवस है? यहां जानें पूरा कैलकुलेशन

India Independence Day History: कुछ दिनों बाद यानी 15 अगस्त 2025 (15 August 2025) को भारत का स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा. हालांकि, अभी भी इस बात का कंफ्यूजन है कि यह 78वां या 79वां कौन सा स्वतंत्रता दिवस है? आइये जानें कैलकुलेशन

India Independence Day History 15 August 2025

स्वतंत्रता दिवस का इतिहास

India Independence Day History 15 August 2025: हर साल 15 अगस्त को भारत में स्वतंत्रता दिवस बड़े ही गर्व और उत्साह के साथ मनाया जाता है. इस दिन देश आजादी की उस ऐतिहासिक घड़ी को याद करता है. हिंदुस्तान को 15 अगस्त 1947 को अंग्रेजों की सालों की गुलामी से मुक्ति मिली थी. 2025 में जब भारत आजादी का जश्न मनाने की तैयारी कर रहा है. हालांकि, एक सवाल लोगों को उलझन में डाल रहा है कि क्या ये 78वां स्वतंत्रता दिवस (Swatantrata Diwas) है या 79वां?

आइए जानते हैं इसका जवाब

जब हम पहली बार गिनती करते हैं तो यह बहुत आसान लगता है. हम बस यह सोचते हैं कि 2025 में अगर हम 1947 को घटा दें, तो जवाब आता है 78. यानी भारत को आज़ाद हुए 78 साल हो गए. लेकिन जब हम स्वतंत्रता दिवस (India Independence Day) की गिनती करते हैं, तो तरीका थोड़ा अलग होता है, और यहीं से कंफ्यूजन शुरू होता है.

79वां स्वतंत्रता दिवस

असल में 15 अगस्त 1947 को ही भारत ने पहली बार स्वतंत्रता दिवस (India Independence Day) मनाया था. मतलब उसी साल पहला स्वतंत्रता दिवस हो गया. उसके बाद हर साल एक-एक करके अगला स्वतंत्रता दिवस आता गया. तो अगर हम 2025 में पहुंच चुके हैं, तो हम पहले से 78 स्वतंत्रता दिवस मना चुके हैं. मतलब 2025 में 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा.

ये भी पढ़ें: असीम मुनीर ने अमेरिका में उगला जहर, इधर भारत ने लगा दी मिर्ची; पाकिस्तान को मिला जवाब

आजादी की वर्षगांठ 78वीं ही होगी (independence day anniversary)

जब हम स्वतंत्रता दिवस की बात करते है कि साल 2025 (15 August 2025) में यह 79वां है. हालांकि, अगर सालगिरह यानी वर्षगाठ की बात करें तो यह 78वीं ही होगी. क्योंकि, 15 अगस्त साल 1947 को जब देश आजाद हुआ तो पहला स्वतंत्रता दिवस था. इसके एक साल बाद यानी 14 अगस्त 1948 को दूसरा स्वतंत्रता दिवस और पहली वर्षगांठ (india independence Day anniversary) थी. क्योंकि, सालगिरह एक साल पूरे होने पर मनाई जाती है.

ये भी पढ़ें: ट्रंप-पुतिन मुलाकात से पहले जेलेंस्की ने पीएम मोदी से क्या बात की? यूक्रेन बोला- हम आभारी

आजादी का असली मतलब

आजादी सिर्फ इतिहास का एक पन्ना नहीं है, बल्कि हर दिन हमें याद दिलाने वाली ताकत है कि हमने इसे कितनी मेहनत और कुर्बानी से पाया है. 15 अगस्त 2025 को जब तिरंगा आसमान में लहराएगा, तो यह सिर्फ 79 साल पूरे होने का जश्न नहीं होगा, बल्कि उस सफर का भी सम्मान होगा जिसने हमें एक मज़बूत और आत्मनिर्भर देश बनाया. यह दिन हमें गर्व भी देता है और जिम्मेदारी भी, ताकि हम आने वाली पीढ़ियों के लिए इस आज़ादी को और मजबूत बना सकें.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read