देश

एपीजे अब्दुल कलाम ऑडिटोरियम में इंडिया लिवर हेल्थ समिट का होगा आयोजन, भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन उपेंद्र राय करेंगे शिरकत

World Liver Day: 19 अप्रैल 2023 को एपीजे अब्दुल कलाम ऑडिटोरियम, लिवर और पित्त विज्ञान संस्थान में वर्ल्ड लिवर डे (World Liver Day) के मौके पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. शराब से संबंधित होने वाली लिवर की बीमारियों के खिलाफ जागरुकता फैलाने के उद्देश्य से इंडिया लिवर हेल्थ समिट का आयोजन किया जा रहा है.

इस कार्यक्रम में भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन, एमडी और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय ‘गेस्ट ऑफ ऑनर’ और प्रमुख वक्ता के तौर पर मौजूद रहेंगे. वहीं इस कार्यक्रम में नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित बाल अधिकार कार्यकर्ता कैलाश सत्यार्थी मुख्य अतिथि होंगे. साथ ही एमिटी एजुटकेशन ग्रुप के चेयरमैन डॉ. अशोक चौहान भी मौजूद रहेंगे.

इस समिट में आमंत्रित वक्ताओं और नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी के संबोधन के साथ-साथ लीवर हेल्थ के विशेषज्ञों के नेतृत्व में पैनल चर्चा होगी. बता दें कि 19 अप्रैल को दुनिया भर में विश्व लिवर दिवस के रूप में मनाया जाता है.

– भारत एक्सप्रेस

 
Bharat Express Desk

Recent Posts

मेरठ में मिठाइयों के नाम पर बड़ा खेल! गुप्त तहखाने में चल रही थी नकली चांदी के वर्क की फैक्टरी

Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…

2 hours ago

30 लाख दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, 2100 ड्रोन से आसमान में दिखेगी रामायण; दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी

Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…

2 hours ago