देश

अतीक और अशरफ मर्डर केस: तीनों हमलावरों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत, विदेशी हथियारों से की थी फायरिंग, पुलिस को मास्टरमाइंड की तलाश

Atique Ahmed Shot Dead: प्रयागराज में मेडिकल कॉलेज के सामने माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या करने वाले तीनों हत्यारों को रविवार शाम 16 अप्रैल को कोर्ट में पेश किया गया. कोर्ट ने तीनों शूटर अरुण मौर्य, सनी सिंह और लवलेश तिवारी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. हालांकि पुलिस ने तीनों की कोर्ट से रिमांड भी मांगी थी. इन तीनों हमलावरों को पुलिस ने घटना स्थल पर ही गिरफ्तार कर लिया था. पुलिस को मौके से इनके पास से विदेशी और महंगे हथियार मिले हैं.

माफिया अतीक अहमद अपनी हत्या को लेकर पहले ही आशंका जता चुका था. इस बीच प्रयागराज मेडिकल कॉलेज के सामने अतीक अहमद पत्रकारों के सामने बयान दे रहा था. इस दौरान वहां अंधाधुंध फायरिंग शुरू हो गई और इस शूटआउट में मौके पर ही अतीक और उसके भाई अशरफ की मौत हो गई.

तीनों आरोपी है कॉन्ट्रैक्ट किलक

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अतीक-अशरफ हत्याकांड में अब तक की जांच में यही पता चला है कि तीनों आरोपी कॉन्ट्रैक्ट किलर (Contract killer) है. ये तीनों एक दूसरे को पहले से नहीं जानते थे, तीनों आरोपी अलग-अलग जिलों के रहने वाले हैं. इन तीनो को एक साथ लाकर, रेकी करवाने, होटल में रुकवाने, विदेशी हथियार देकर, मीडिया का फर्जी आईडी कार्ड-बूम और कैमरा देकर अतीक-अशरफ की हत्या के लिए भेजने वाले मास्टरमाइंड की पड़ताल करने में यूपी पुलिस जुटी हुई है.

यह भी पढ़ें- Karnataka assembly elections 2023: “कर्नाटक में बीजेपी ने 40 प्रतिशत कमीशन खाया, जनता की जेब से पैसा चुराया”, कोलार चुनावी रैली में बरसे राहुल गांधी

प्रयागराज में अलर्ट पर है पुलिस

माफिया अतीक अहमद और अशरफ की हत्या के बाद पूरे प्रदेश को हाई अलर्ट पर रखा गया है. सभी जिलों में धारा 144 लागू कर दी गयी है. प्रयागराज के इलाकों में चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात है. प्रयागराज पुलिस मृतक अतीक की फरार बीवी शाइस्ता व अन्य गुर्गों की तलाश में ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है. चकिया इलाके के एक लॉज में मैनेजर व कर्मचारियों से पुलिस पूछताछ कर रही है.

मीडिया सूत्रों की माने तो प्रयागराज के लोगों में अतीक की हत्या का आक्रोश है. इसी वजह से किसी तरह की कोई अप्रिय घटना न हो, चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया गया है. इसी वजह से अतीक के चाहने वाले खुलकर विरोध नहीं कर पा रहे हैं और दबी जबान में बात सामने आ रही है कि लोगों में अतीक की मौत को लेकर आक्रोश व्याप्त है.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

मेरठ में मिठाइयों के नाम पर बड़ा खेल! गुप्त तहखाने में चल रही थी नकली चांदी के वर्क की फैक्टरी

Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…

1 hour ago

30 लाख दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, 2100 ड्रोन से आसमान में दिखेगी रामायण; दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी

Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…

2 hours ago