Bharat Express DD Free Dish

वाराणसी में भारत-मॉरीशस रिश्तों को नई ऊंचाई, पीएम मोदी बोले- हम सिर्फ पार्टनर नहीं, एक परिवार हैं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम का गर्मजोशी से स्वागत किया. दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय वार्ता हुई और कई अहम समझौतों पर हस्ताक्षर भी हुए.

PM Modi: वाराणसी में भारत-मॉरीशस रिश्तों को नई ऊंचाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम का गर्मजोशी से स्वागत किया. दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय वार्ता हुई और कई अहम समझौतों पर हस्ताक्षर भी हुए. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि भारत और मॉरीशस सिर्फ साझेदार नहीं है बल्कि एक परिवार हैं. उन्होंने काशी की सांस्कृतिक विरासत को मॉरीशस से जोड़ते हुए इसे आत्मिक मिलन बताया.

वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा

बैठक में वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर भी चर्चा हुई. पीएम मोदी (PM Modi) ने बताया कि मॉरीशस की नेबरहुड फर्स्ट नीति और विजनन महासागर का अहम हिस्सा है. चागोस समझौते के संपन्न होने पर उन्होंने मॉरीशस को बधाई भी दी.

शिक्षा और रिसर्च के के क्षेत्र में सहयोग

शिक्षा और शोध के क्षेत्र में भी सहयोग बढ़ा है. IIT मद्रास और इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ प्लांटेशन मैनेजमेंट ने मॉरीशस यूनिवर्सिटी के साथ समझौते किए हैं. समुद्री सुरक्षा को लेकर विशेष आर्थिक क्षेत्र (EEZ) का संयुक्त सर्वे और हाइड्रोग्राफी सहयोग पर भी समझौता हुआ है.

मॉरीशस को 100 बसें देने का वादा

ऊर्जा क्षेत्र में भारत ने मॉरीशस को 100 इलेक्ट्रिक बसें देने का वादा किया है जिनमें से 10 बसें पहले ही पहुंच चुकी हैं. साथ ही तमरिंद फॉल्स में 17.5 मेगावाट की फ्लोटिंग सोलर पावर प्लांट बनाने में सहयोग किया जाएगा.

अस्पताल और वेटरिनरी स्कूल के निर्माण में सहयोग का वादा

स्वास्थ्य सेवाओं में भारत ने मॉरीशस में पहला जन औषधि केंद्र खोला है. अब 500 बेड वाला आयुष सेंटर ऑफ एक्सलेंस, SSRN अस्पताल और पशु अस्पताल एवं वेटरिनरी स्कूल के निर्माण में सहयोग किया जाएगा. इसके अलावा ATC टावर, हाईवे और रिंग रोड के विस्तार जैसे प्रोजेक्ट्स भी आगे बढ़ेंगे.

इसे भी पढ़ें-Election training : बिहार में पारदर्शी चुनाव के लिए की जा रही हैं विशेष तैयारियां

मॉरीशस के पीएम रामगुलाम ने भारत की उदार सहायता की सरहाना की और कहा कि भारत का सहयोग मॉरीशसवासियों के जीवन स्तर को बेहतर बना रहा है. उन्होंने इसे एक विशेष आर्थिक पैकेज बताया जो शिक्षा, ऊर्जा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे को मजबूती देगा.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read