Bharat Express DD Free Dish

‘पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी के साथ प्रगति कर रहा है’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से मिजोरम में विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करने पर भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत तेजी के साथ प्रगति कर रहा है.

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से मिजोरम में विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करने पर भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत तेजी के साथ प्रगति कर रहा है.

आईएएनएस से बातचीत में प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि कुछ दिन पहले ही जम्मू-कश्मीर में चिनाब नदी पर सबसे ऊंचा रेलवे पुल बनाया गया था और अब मिजोरम में भी एक पुल बनाया गया है. यह दर्शाता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास और प्रगति के पथ पर अग्रसर है. यह समावेशी विकास है.

कर्नाटक हादसे पर खंडेलवाल ने जताई संवेदना

कर्नाटक के हासन जिले में शुक्रवार शाम एक ट्रक ने गणेश विसर्जन जुलूस में शामिल लोगों को कुचल दिया था, इस पर खंडेलवाल ने कहा, “मैं सभी परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करता हूं. मुझे विश्वास है कि इस संबंध में राज्य सरकार ने आवश्यक कदम उठाए होंगे. राहत-कार्य तेज कर दिया गया होगा.”

दिल्ली में आयोजित ज्वेलरी प्रदर्शनी पर भाजपा सांसद ने कहा कि ज्वेलरी आज की आवश्यकता है. सामान्य से लेकर धनी परिवार में इसका उपयोग किया जाता है. यहां ज्वेलरी की प्रदर्शनी लगी है, इसमें नए-नए डिजायन दिखाई दे रहे हैं. उन्होंने कहा कि टेक्सटाइल,ज्वेलरी जैसे सेक्टरों ने भारत का दबदबा बढ़ रहा है. भारत तेजी से प्रगति के रास्ते पर है.

जीएसटी सुधार सबसे अच्छा कदम

ज्वेलरी पर लगने वाली जीएसटी पर प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि यह विषय जीएसटी काउंसिल में पहले भी आया है और इस पर चर्चा भी हुई है. आगे भी होगी. मुझे लगता है कि कहीं न कहीं इस पर लोगों को राहत मिलनी चाहिए.

जीएसटी सुधारों पर बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष नवीन कुमार जिंदल ने कहा कि केंद्र सरकार ने लोगों को पैसे बचाने का एक जरिया मुहैया कराया है, जिससे यह सुनिश्चित हुआ है कि गरीब से लेकर मध्यम वर्ग तक, सभी को आर्थिक मदद मिले. मेरा मानना है कि यह अब तक का सबसे अच्छा कदम है. यह लोगों को करों के बोझ से बचाता है. मध्यम वर्ग को बचत करने का मौका देता है और स्वाभाविक रूप से उन्हें अपने परिवार, रोजमर्रा की जरूरतों और बाजार पर खर्च करने के लिए प्रोत्साहित करता है.

ये भी पढ़ें: PM मोदी की मां पर AI वीडियो बनाने का मामला, कांग्रेस IT सेल के खिलाफ केस दर्ज, बीजेपी ने बताया माताओं का अपमान

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read