पुंछ जिले के सुरनकोट क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है. एसओजी पुंछ और भारतीय सेना ने संयुक्त अभियान चलाकर जंगलों में छिपे एक आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़ किया है.
5 IED और अन्य सामान हुए बरामद
कार्रवाई के दौरान सुरक्षाबलों को 5 IED बरामद हुए है. इनमें से तीन टिफिन बॉक्स में और दो स्टील की बाल्टियों में छिपाकर रखे गए थे. यह विस्फोटक सामग्री जंगल में गुप्त तरीके से छिपाई गई थी. मौके से कुछ संचार उपकरण (कम्युनिकेशन डिवाइस) और आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई है. इन चीजों से आतंकी गतिविधियों की पुष्टि होती है.
बड़ी साजिश की आशंका
बम निरोधक दस्ते ने सभी आईईडी को सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया. समय पर कार्रवाई होने से बड़ा हादसा टल गया. सुरक्षा एजेंसियों को शक है कि यह ठिकाना किसी बड़ी आतंकी साजिश को अंजाम देने के इरादे से तैयार किया गया था.
ये भी पढ़ें: PM मोदी द्वारा शुरू की गई ‘किसान सम्मान निधि’ बिहार में बन रही किसानों के लिए यूं बनी वरदान, संवर गई जिंदगी
इलाके में तलाशी अभियान जारी
फिलहाल पूरे इलाके में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


