Petrol Diesel Shortage India: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOC) ने सोशल मीडिया पर पेट्रोल और डीजल की कमी को लेकर चल रही खबरों को पूरी तरह निराधार बताया है. कंपनी ने स्पष्ट किया कि देश में ईंधन का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है और आपूर्ति तथा वितरण का नेटवर्क पूरी तरह सामान्य रूप से काम कर रहा है.
सोशल मीडिया पर पेट्रोल और डीज़ल की कमी को लेकर फैल रही खबरें पूरी तरह निराधार हैं। भारत में ईंधन का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है और आपूर्ति व वितरण नेटवर्क सामान्य रूप से कार्य कर रहे हैं।
इंडियनऑइल निर्बाध ईंधन आपूर्ति बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। नागरिकों को आश्वस्त…
— Indian Oil Corp Ltd (@IndianOilcl) March 6, 2026
अफवाहों से बचने की अपील
कंपनी ने नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे अनावश्यक रूप से पेट्रोल पंपों पर भीड़ न लगाएं. इंडियन ऑयल ने कहा, “हम निर्बाध ईंधन आपूर्ति बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं. किसी भी प्रकार की चिंता करने की जरूरत नहीं है.” कंपनी ने लोगों से अपील की है कि सही जानकारी के लिए केवल आधिकारिक स्रोतों पर ही भरोसा करें.
मध्य पूर्व संकट के बीच स्थिति
यह बयान ऐसे समय आया है जब मध्य पूर्व में चल रहे तनाव के कारण कुछ लोग ईंधन की कमी की अफवाहें फैला रहे थे. हालांकि इंडियन ऑयल ने जोर देकर कहा कि पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं है. कंपनी ने अपने स्टॉक और सप्लाई चेन की स्थिति को मजबूत बताया है.
ये भी पढ़ें: पश्चिम-एशिया की जंग से भारत में नहीं मचेगी रसोई गैस की किल्लत? मोदी सरकार ने उठाया यह कदम
IOC के सपोर्ट में आए लोग
IOC के इस ट्वीट के बाद कई यूजर्स ने कंपनी का समर्थन किया और अफवाह फैलाने वालों की आलोचना की. कुछ ने कहा कि ऐसे दुष्प्रचार देश विरोधी तत्व ही करते हैं. वहीं कुछ यूजर्स ने कंपनी से तेज कार्रवाई की मांग की. कुल मिलाकर यह बयान लोगों को आश्वस्त करने और पैनिक रोकने का प्रयास है.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

