Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Bomb Threat: दिल्ली के एक स्कूल को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मचा हड़कंप, खाली कराया गया कैंपस

दिल्ली पुलिस ने बताया कि सादिक नगर स्थित इंडियन स्कूल को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली. एहतियात के तौर पर स्कूल को खाली करा दिया गया है.

Bomb Threat

स्कूल को खाली कराया गया

Edited by Nitish Pandey

Bomb Threat: राजधानी दिल्ली के डिफेंस कॉलोनी स्थित एक स्कूल को एक धमकी भरा ईमेल मिला है. पत्र में लिखा है कि स्कूल के अंदर बम लगाया गया है, जिसके बाद हड़कंप मच गया.

दिल्ली पुलिस ने बताया कि सादिक नगर स्थित इंडियन स्कूल को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली. एहतियात के तौर पर स्कूल को खाली करा दिया गया है. बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉड ने जानकारी दी.

ये भी पढ़ें: Delhi Fire: दिल्ली के नरेला में एक गोदाम में लगी भीषण आग, लपटों को बुझाने का प्रयास जारी, दमकल की कई गाड़िया मौके पर

आज सुबह 10:49 बजे स्कूल में बम रखे जाने की धमकी वाला ईमेल मिला था. स्कूल के एक टीचर ने बताया कि इस हरकत के पीछे कुछ शरारती बच्चों का हाथ हो सकता है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital