देश

इंद्रेश कुमार जन्मोत्सव: जोश, जज़्बे, जुनून के साथ “सद्भावना सप्ताह”, जनसेवा में जुटा MRM

Delhi: आरएसएस राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य इंद्रेश कुमार का रविवार को बड़े ही धूम धाम से जन्मदिन मनाया गया। जन्मदिन का उत्सव एक सप्ताह तक रहेगा। मुस्लिम राष्ट्रीय मंच हर साल 18 से 24 फरवरी का सप्ताह जोश, जज़्बे, जुनून, जनसेवा के रूप में मनाता है। आरएसएस वरिष्ठ नेता के जन्म सप्ताह को हमेशा की तरह इस बार भी मंच “सद्भावना सप्ताह” के रूप में पूरी श्रद्धा और अकीदत के साथ मना रहा है। सद्भावना सप्ताह के बारे में मंच के मीडिया प्रभारी शाहिद सईद ने विस्तार से जानकारी दी।

सद्भावना सप्ताह की तैयारी महीने भर से चल रही थी। इसके लिए नई दिल्ली में पिछले महीने 24 तारीख को राष्ट्रीय संयोजक मोहम्मद अफजाल, गिरीश जुयाल और शाहिद अख्तर की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में माजिद तालीकोटी, एस के मुद्दीन, सय्यद राजा रिजवी, अबु बकर नकवी, इस्लाम अब्बास, हाजी मोहम्मद साबरीन, खुर्शीद रजाक, विराग पचपोर, इमरान चौधरी, शालिनी अली और तुषारकांत्त समेत अनेक अधिकारियों पदाधिकारियों प्रभारियों और कार्यकर्ताओं ने शिरकत की थी। जिसमें सद्भावना सप्ताह को लेकर पूरी रणनीति बनाई गई थी।

रणनीति के तहत इंद्रेश कुमार के चाहने वाले मंच के कार्यकर्ता देश के विभिन्न हिस्सों में अलग अलग तरीके से जन उपयोगी कार्यों को करते हुए “सद्भावना सप्ताह” मना रहे हैं। मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता अपने मार्गदर्शक के नाम से जगह जगह केक काट कर जन्मदिन मनाते हुए लंबी उम्र की दुआएं मांग रहे हैं। साथ ही देश के अमन शांति एकता अखंडता की दुआएं की जा रही है।

राष्ट्रसेवा को सर्वोपरि रखने वाला मुस्लिम राष्ट्रीय मंच सद्भावना सप्ताह में अलग अलग प्रकोष्ठों द्वारा अपने अपने स्तर पर जनसेवा में खुद को और अधिक लीन कर लिया है। इस दौरान मंच के कैंसर स्पेशलिस्ट चिकित्सक द्वारा रविवार को कैंसर का मुफ्त ऑपरेशन किया।

विभिन्न स्थानों पर रक्त शिविर, वृषा रोपण, कंबल – कपड़े – अनाज और भोजन वितरण, मजारों पर चादर चढ़ाने, मदरसों में कुरान की तिलावत और दुआओं का खास एहतमाम हो रहा है जिसमें इंद्रेश कुमार की लंबी उम्र के साथ साथ देश की मजबूती और एकता की दुआएं की जा रही हैं।

गाय की सेवा की जा रही है, उन्हें चारा और गुड़ दिया जा रहा है, रख रखाव की बेहतरी के लिए कार्य किए जा रहे हैं। बच्चों को किताब, कॉपी, पेंसिल, लड्डू बांटे जा रहे हैं और जरूरतमंदों को खाना खिलाया जा रहा है। अस्पतालों में मरीजों को फल वितरित किए जा रहे हैं। शनिवार रात से ही मंच के कार्यकर्ताओं ने फुटपाथ पर ठंड से ठिठुर रहे लोगों को कंबल बांटने का काम शुरू कर दिया था। जगह जगह खाने के पैकेट भी बांटे गए हैं। अन्य स्थानों के साथ साथ वृद्धाश्रम और अनाथाश्रम को भी सहायता पहुंचाई जा रही है।

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Rai

Recent Posts

2047 के विकसित भारत में खेल निभाएंगे अहम भूमिका, नई दिल्ली में आयोजित स्पोर्ट्स CSR समिट में बोले दिग्गज

नई दिल्ली के PHD हाउस में आयोजित स्पोर्ट्स CSR Summit में खेल राज्य मंत्री रक्षा…

30 minutes ago

हबीब-उर-रहमान को दिल्ली हाईकोर्ट से झटका, तीन साल से बंद आरोपी की जमानत याचिका ने ठुकराई

दिल्ली हाईकोर्ट ने सैन्य खुफिया जानकारी लीक करने के आरोपी हबीब-उर-रहमान की जमानत याचिका खारिज…

37 minutes ago

वंदे मातरम को राष्ट्रगान जैसा दर्जा देने की मांग, सुप्रीम कोर्ट 27 अक्टूबर को करेगा सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट वंदे मातरम को राष्ट्रगान के समान दर्जा देने और स्कूलों में इसे अनिवार्य…

43 minutes ago

दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला; EWS और DG छात्रों को यूनिफॉर्म के लिए नकद सहायता देने की नीति को दी मंजूरी

दिल्ली हाईकोर्ट ने EWS और DG छात्रों को स्कूल यूनिफॉर्म के बदले नकद सहायता देने…

48 minutes ago

मेगा मिलेनियम के ठिकानों पर ईडी की ताबड़तोड़ छापेमारी, करोड़ों की विदेशी और भारतीय करेंसी बरामद

ईडी ने मेगा मिलेनियम प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े मुंबई, दिल्ली और महाराष्ट्र के ठिकानों पर…

1 hour ago

अडानी पावर का बड़ा धमाका! दूसरी तिमाही में मुनाफा 142% बढ़कर ₹7,019 करोड़, कमाई में भी जबरदस्त उछाल

अडानी पावर ने वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना…

1 hour ago