देश

BJP का राष्ट्रीय अधिवेशनः पीएम मोदी बोले- विपक्ष भी कह रहा अबकी बार 400 पार, सदियों से लटके कामों को हमने पूरा किया

BJP National Convention Second Day PM Narendra Modi: भाजपा के दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन का आयोजन दिल्ली में हो रहा है. आज इस अधिवेशन का आखिरी दिन है. पीएम नरेंद्र मोदी ने अधिवेशन का आखिरी संबोधन देते हुए कहा कि आज में देशवासियों की ओर से संत शिरोमणि आचार्य श्री 108 पूज्य विद्यासागर जी महाराज को नमन कर श्रंद्वाजलि देता हूं. उनके समधिस्थ होने की सूचना के बाद हम सभी शोक में हैं. यह मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है. कुछ दिनों पहले मैंने अपने कार्यक्रम में बदलाव कर उनसे मिला. लेकिन पता नहीं था कि यह मेरी आखिरी मुलाकात होगी. उनके सिद्धांत और उनका आशीर्वाद ऐसे ही हमेशा प्रेरणा देता रहेगा.

यहां पढ़ें पीएम मोदी के स्पीच की बड़ी बातें-

पीएम मोदी ने भाजपा के अधिवेशन को संबोधित करते हुए कहा कि देश के कोने-कोने से पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं का मैं अभिनंदन करता हूं. भाजपा का कार्यकर्ता साल के हर दिन चैबीसों घंटे देश सेवा के लिए कुछ न कुछ करता रहता है. आज 18 फरवरी है देश के नए युवा जो 18 वर्ष के हुए हैं वे 18वीं लोकसभा का चुनाव करेंगे. उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि अगले 100 दिनों तक हर नए वोटर, हर वर्ग, हर समाज और हर लाभार्थी तक पहुंचना है.

पीएम ने कहा कि भारत ने पिछले 10 सालों में जो गति हासिल की है. वो अभूतपूर्व है. ये मैं नहीं पूरी दुनिया बोल रही है. हर देशवासी को बड़े संकल्प के साथ जोड़ दिया है. अब देश ना तो छोटे सपने देखता है और ना ही छोटे संकल्प लेता है. अब सपने भी विराट होंगे और संकल्प भी विराट होंगे.

सभी लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए सबसे महत्वपूर्ण कार्य भाजपा की जोरदार वापसी है. आज विपक्ष के कई नेता भी एनडीए के 400 पार होने की बात कर रहे हैं. पीएम मोदी ने कहा कि पूरा देश मानता है कि 10 साल का कार्यकाल और 25 करोड़ को बाहर निकालना सामान्य उपलब्धि नहीं है. हमने देश को महाघोटालों और आतंक से मुक्ति दिलाई है.

मैं राष्ट्र का संकल्प लेकर निकला व्यक्ति हूं

पीएम मोदी ने संबोधन के दौरान एक किस्सा भाजपा कार्यकर्ताओं से साझा किया. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री पद के दूसरे कार्यकाल में एक व्यक्ति ने कहा कि मोदीजी पीएम बनना बड़ी बात है आप बन भी गए. दो बार. आने संगठन का काम किया आप सीएम भी रहे. अब थोड़ा आराम कीजिए. पीएम ने कहा कि मेरे पास आए उन महानुभव की वो भावना अपने अनुभवों से थी. पीएम ने कहा कि हम राजनीति के लिए नहीं राष्ट्रनीति के लिए निकले हुए लोग हैं. उन्होंने कहा कि शिवाजी महाराज की प्रेरणा लेकर सुख वैभव के लिए जीने वाला व्यक्ति नहीं हूं. मै राष्ट्र का संकल्प लेकर निकला हुआ व्यक्ति हूं.

तीसरे टर्म में भारत तीसरी बड़ी आर्थिक शक्ति बनेगा

पीएम ने अपने संबोधन के दौरान विपक्ष पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि झूठे वादे करने में इनका कोई जवाब नहीं है. हमारा वादा विकसित भारत का है. ये लोग भारत को विकसित नहीं बना सकते. सिर्फ भाजपा और एनडीए गठबंधन ने भारत को विकसित बनाने का सपना देखा है. उन्होंने कहा कि तीसरे टर्म में हम दुनिया की तीसरी बड़ी महाशक्ति बन जाएंगे ये मोदी की गारंटी है.

सदियों से लटके कामों को हमनें पूरा किया

पीएम मोदी ने कहा कि जो काम सदियों से लटके थे हमने उनका समाधान कर दिखाया. अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हुआ तो 5 सदियों का इंतजार खत्म हुआ. 500 साल बाद गुजरात में सोमनाथ के मंदिर पर स्वर्ण पताका फहराई गई. 7 दशक बाद देश कोे 370 से मुक्ति मिली. 6 दशक के बाद राजपथ कर्तव्य पथ में बदल गया. 4 दशकों के बाद देश के सैनिकों को वन रैंक-वन पेंशन मिली. 3 दशक बाद महिलाओं को देश की संसद में आरक्षण मिला. हमनें नई संसद बनाई. तीन तलाक कानून बनाकर मुस्लिम महिलाओं को इस कुप्रथा से आजादी दिलवाई.

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

सेठ हो तो ऐसा! पूजा की थाली में नोट सजाकर कर्मचारियों को थमा दिए एक-एक लाख रुपये, देखें वायरल VIDEO

Surat Viral Video: सूरत के एक कपड़ा व्यापारी ने दीवाली पर अपने 20 कर्मचारियों को…

36 minutes ago

पाकिस्तान के खिलाफ गरजा अर्जुन राजपूत का बल्ला! एक छोर पर गिरते रहे विकेट, 209 रन का दिया लक्ष्य

Arjun Rajput Century: अर्जुन राजपूत ने अकेले दम संघर्ष किया और बेहतरीन शतक लगाया. अर्जुन…

59 minutes ago

बिहार में 1 दिसंबर से शुरू होगा विशेष अभियान: स्वेच्छा से बिजली सब्सिडी छोड़ने की अपील करेंगे सीएम सम्राट

CM Samrat Choudhary: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीपावली के अवसर पर 1 दिसंबर…

1 hour ago

सात समंदर पार प्रियंका चोपड़ा ने इस खास अंदाज में मनाई दीवाली, मालती मैरी का लुक चुरा रहा है सबका दिल

Priyanka Chopra Diwali Celebration: प्रियंका ने अपने लॉस एंजिल्स वाले घर पर आयोजित दीवाली पार्टी…

1 hour ago

‘मुस्लिम वोटों के लिए पहनाईं बहुत सी टोपियां’ अखिलेश यादव पर भड़के राजभर, राहुल गांधी को लेकर भी दी सलाह

Om Prakash Rajbhar: ओमप्रकाश राजभर ने रविवार को समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव से कहा…

1 hour ago