सोते समय अचानक क्यों लगता है ऊंचाई से गिरने का झटका? जानें वजह
इंद्रेश कुमार
Muslim Rashtriya Manch: मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मुख्य संरक्षक एवं संघ के वरिष्ठ नेता इंद्रेश कुमार (IndreshKkumar) ने चंद्रयान 3 की सफलता को भारत ही नहीं पूरे विश्व के लिए महान उपलब्धि बताया है. इस बीच, इंद्रेश कुमार ने पी.ओ.जे.के. को भारत का हिस्सा होने का रुख दोहराया और कहा कि देश इसे वापस लेने के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा, “गिलगित बाल्टिस्तान समेत पी.ओ.जे.के. हमारा हिस्सा है और हम इस हिस्से को वापस लेने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जिसके लिए पाकिस्तान को इसे खाली करना होगा क्योंकि इस पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया गया है और इस क्षेत्र के लोगों को पाकिस्तान सरकार द्वारा दबाया और प्रताड़ित किया जा रहा है.”
श्रीनगर के हरि निवास में एकत्र हुए प्रतिनिधियों से बात करते हुए संघ नेता ने कहा कि पिछले पैंतीस वर्षों के दौरान कश्मीर को खंडहर और विनाश की ओर धकेल दिया गया था, लेकिन अब स्थिति काफी बदल गई है और चारों ओर शांति और समृद्धि है.
चंद्रयान की सफलता पर इंद्रेश कुमार ने कहा कि बढ़ते हुए नए भारत का एक और ऐतिहासिक कदम बताते हुए इसरो के वैज्ञानिकों, उनके सहयोगियों, शासन प्रशासन, प्रधानमंत्री के ठोस एवं महत्वकांक्षी नेतृत्व समेत संपूर्ण देश वासियों को हार्दिक बधाई दी है.
इंद्रेश कुमार ने कहा कि चंद्रयान 3 की अपार सफलता ने यह सिद्ध कर दिया है कि भारत विश्व को भौतिक और आध्यात्मिक दोनों प्रकार की प्रगति की राह पर अग्रसर करेगा. अभी तक चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर कोई देश नहीं उतरा था, हमारे वैज्ञानिकों ने लंबे परिश्रम के पश्चात वहां उतरने का पहला मान सम्मान और गौरव प्राप्त किया है. और यह कदम देश के लिए ही नहीं, सारे विश्व की मानवता के लिए ऐतिहासिक है.
उन्होंने इसे बढ़ते हुए नए भारत का एक और ऐतिहासिक कदम बताया. संघ के वरिष्ठ नेता ने कहा कि हमारे वैज्ञानिकों ने कठोर परिश्रम से जो ऐतिहासिक उत्सव का पल हासिल किया है इसके लिए मुस्लिम राष्ट्रीय मंच पूरे राष्ट्र की तरफ से कृतज्ञ हैं. गुरुवार को भारत चांद के साउथ पोल पर उतरने वाला पहला देश बना है. चंद्रयान 3 ने चांद पर पहुंचने के अपने आखिरी 25 किमी का सफर 20 मिनट में तय किया. चंद्रयान 3 का प्रक्षेपण 14 जुलाई 2023 को किया गया था.
मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मीडिया प्रभारी शाहिद सईद ने बताया कि चंद्रयान की सफलता के मौके पर जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में हरि निवास पर इंद्रेश कुमार के नेतृत्व में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के हजारों कार्यकर्ता जमा हुए तथा सफलता पर भरपूर जश्न मनाते हुए देश के नाम के जयकारे लगाए गए, राष्ट्रभक्ति के गीत गाए गए तथा उपलब्धि के जोश में कार्यकर्ता तालियों की गूंज के बीच खूब थिरके.
मीडिया प्रभारी ने बताया कि नई दिल्ली में भी मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ताओं ने खूब जश्न मनाया. जश्न का यह सिलसिला मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के हजारों कार्यकर्ताओं ने विभिन्न राज्यों में भी मनाया. इस अवसर पर शाहिद ने कहा कि यह पल देश के लिए गर्व और जश्न का है, चांद के साउथ पोल पर पहुंचने वाला भारत पहला देश बना है जो भारतीय वैज्ञानिक क्षमता और दक्षता को दिखाता है, साथ ही साबित करता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में देश हर क्षेत्र में मजबूत हो रहा है.
Film Notice Pankaj Jha Bharat Express podcast Arun Govil: फिल्म 'नोटिस' में 39 साल बाद…
दिल्ली पुलिस की हेड कॉन्स्टेबल चंचल ने एक साल के भीतर 119 लापता बच्चों और…
IPL 2027 ट्रेडिंग विंडो में CSK और SRH ने बड़ा सौदा किया है. लियाम लिविंगस्टन…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियन पैरा गेम्स के पदक विजेता खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनके…
Parshvnath Developers: सुप्रीम कोर्ट ने पार्श्वनाथ डेवलपर्स के प्रोजेक्ट्स में घर खरीदने वाले सत्यापित आवंटियों…
पीएम मोदी ने कहा कि 2014 में भारत में केवल 248 किलोमीटर मेट्रो नेटवर्क था,…