Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

International Trade Show: आज से शुरू हो रहा इंटरनेशनल ट्रे़ड शो, एक ही छत के नीचे मिलेंगे 75 जिलों के उत्पाद, 2 लाख लोगों के शामिल होने की उम्मीद

उत्तर प्रदेश के नोएडा में आज (21 सिंतबर) से इंटरनेशनल ट्रेड शो का आयोजन होने जा रहा है. 5 दिनों तक चलने वाले इस ट्रेड शो के लिए अब तक 60 हजार से ज्यादा रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं.

इंटरनेशनल ट्रेड शो आज से शुरू

उत्तर प्रदेश के नोएडा में इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आज (21 सिंतबर) से इंटरनेशनल ट्रेड शो का आयोजन होने जा रहा है. 5 दिनों तक चलने वाले इस ट्रेड शो के लिए अब तक 60 हजार से ज्यादा रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं. ट्रेड शो मे विश्वभर के खरीदार जुटेंगे. जिसमें एक ही छत के नीचे यूपी के 75 जिलों के उत्पादों को खरीदने और देखने का मौका लोगों को मिलेगा. ये जानकारी ओद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने दी.

वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट के जरिए कारोबार में तेजी आई

औद्योगिक मंत्री नंदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश संभावनाओं से भरा हुए राज्य है. वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट के जरिए कारोबार में तेजी आई है. इसके अलावा एमएसएमई के लिए भी संभावनाएं बढ़ी हैं. उन्होंने आगे कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की ओर तेजी के साथ बढ़ रहा है. वहीं उत्तर प्रदेश को एक ट्रिलियन डॉलर की इकॉनामी बनाने के लिए सीएम योगी के नेतृत्व में हम काम कर रहे हैं. उन्होंने ये भी कहा कि यह ट्रेड शो मील का पत्थर साबित होने वाला है. सरकार ऐसे आयोजन हर साल करने की तैयारी कर रही है.

प्रदेश की कला, संस्कृति और खान-पान देखने का मौका मिलेगा

इंटरनेशनल ट्रेड शो को लेकर अपर मुख्य सचिव एमएसएमई अमित मोहन प्रसाद ने कहा कि यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो सभी पहलुओं को समेटे हुए है. इस ट्रेड शो में नेशनल और मल्टीनेशनल कंपनियों के प्रोडक्ट्स के अलावा MSME उत्पादों को भी प्रदर्शित किया जाएगा. ट्रेड शो में आने वाले लोगों को प्रदेश की कला, संस्कृति और खान-पान देखने और उसका अनुभव लेने का मौका मिलेगा.

यह भी पढ़ें- Khalistani Supporters: खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने फिर उगला जहर, निज्जर की हत्या में बताया भारत का हाथ

54 जीआई टैग उत्पाद भी शामिल होंगे

उन्होंने बताया कि इस ट्रेड शो में दो हजार लोग अपने-अपने उत्पादों का प्रदर्शन करेंगे. जिसमें 54 जीआई टैग उत्पाद भी शामिल रहेंगे. एक ही छत के नीचे व्यापारी, ग्राहक और निर्यातक होंगे. खास बात ये है कि इस इंटरनेशनल ट्रेड शो में महिला उद्यमियों के साथ ही स्टार्टअप्स को भी मौका दिया गया है. ट्रेड शो में करीब दो लाख लोगों के पहुंचने की उम्मीद की जा रही है. सुबह 11 बजे से तीन बजे तक बिजनेस और 3 बजे से रात के 8 बजे तक आम लोग इस ट्रेड शो को देख सकेंगे.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital