Bharat Express DD Free Dish

योग दिवस से पहले भारत ने रचा इतिहास: 4.5 लाख लोगों ने एक साथ किया ऑनलाइन योग, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

Online Yoga Event: योग दिवस से पहले भारत ने इतिहास रचा. ऑनलाइन कॉमन योग प्रोटोकॉल कार्यक्रम में 4.5 लाख लोगों ने एक साथ योग कर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया.

Online Yoga Event: 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (IDY-2026) के मुख्य आयोजन से पहले ही भारत ने वैश्विक पटल पर एक नया इतिहास रच दिया है. ‘योग 365’ के संकल्प को पूरी दुनिया में फैलाने के लिए 14 जून 2026 को एक विशाल ऑनलाइन कॉमन योग प्रोटोकॉल (CYP) कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस वैश्विक कार्यक्रम ने एक साथ सबसे अधिक लोगों द्वारा ऑनलाइन योग करने का नया ‘गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड’ अपने नाम कर लिया है.

​साढ़े चार लाख लोगों ने एक साथ किया योग

​इस ऐतिहासिक कार्यक्रम का सीधा प्रसारण यूट्यूब
(YouTube) पर किया गया था. इसमें देश और विदेश से करीब 4.5 लाख लोगों ने एक साथ जुड़कर कॉमन योग प्रोटोकॉल के तहत योग का अभ्यास किया. इस कार्यक्रम का नेतृत्व केंद्रीय आयुष मंत्री माननीय श्री प्रतापराव जाधव ने किया. आयुष मंत्रालय, भारत सरकार के मार्गदर्शन में मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान (MDNIY) और ‘हेबिल्ड’ (Habuild) ने मिलकर इसका आयोजन किया था. इस महा-अभियान में इंटरनेशनल नेचुरोपैथी ऑर्गेनाइजेशन (INO) ने भी सहयोगी के रूप में बड़ी भूमिका निभाई.

​रिकॉर्ड के गवाह बने कई बड़े वीआईपी

​इस गौरवशाली पल के गवाह बनने के लिए खुद केंद्रीय आयुष मंत्री श्री प्रतापराव जाधव, आयुष मंत्रालय के सचिव पद्मश्री वैद्य राजेश कोटेचा और मंत्रालय के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे. एक्सपर्ट्स के मुताबिक, तकनीक और स्वास्थ्य के इस बेहतरीन तालमेल ने दुनिया को दिखा दिया है कि डिजिटल माध्यम से भी स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा दिया जा सकता है. गिनीज बुक की टीम ने इस संख्या की पुष्टि करने के बाद इसे विश्व रिकॉर्ड का दर्जा दिया.

​21 जून को 30 लाख लोग रचेंगे नया इतिहास

​अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर सूर्या फाउंडेशन और आईएनओ (INO) मिलकर 1 जून से 21 जून 2026 तक पूरे देश में एक बड़ा योग अभियान चला रहे हैं. इसके तहत हर दिन लोगों को योग सिखाया जा रहा है. असली जलवा 21 जून को देखने को मिलेगा, जब देश के सभी राज्यों के करीब 500 जिलों में हजारों जगहों पर भव्य योग कार्यक्रम होंगे. अनुमान है कि इस साल 21 जून को होने वाले कार्यक्रमों में 30 लाख से ज्यादा लोग शामिल होंगे.

ये भी पढ़ें-‘भारत इनोवेट्स 2026’ लॉन्च: भारतीय स्टार्टअप्स और रिसर्च संस्थानों को मिलेगा ग्लोबल मंच

​साल के 365 दिन योग करने का संदेश

​इस बार का मुख्य फोकस “योग 365” पर है. इसका सीधा सा मतलब है कि योग को सिर्फ किसी एक दिन (21 जून) तक सीमित नहीं रखना है, बल्कि इसे साल के पूरे 365 दिन अपनी रोजमर्रा की जिंदगी (लाइफस्टाइल) का हिस्सा बनाना है. इतनी बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने से साबित हो गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का “योग 365” का सपना अब एक जन-आंदोलन बन चुका है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read