देश

अडानी समूह की इस कंपनी के शेयर खरीदने के लिए टूट पड़े निवेशक, अरबपति स्टेनली ड्रकेनमिलर ने किया भारी-भरकम निवेश

अडानी समूह की कंपनी अडानी एनर्जी की शेयर बिक्री को छह गुना अभिदान मिला है. कुल एक अरब डॉलर (8,340 करोड़ रुपये) के निर्गम को छह गुना यानी 50,000 करोड़ रुपये से अधिक का अभिदान मिला है. समूह में निवेश करने वालों में धनाढ़्य निवेशक स्टेनली ड्रकेनमिलर के परिवारिक कार्यालय के नेतृत्व वाली निवेश कंपनियां शामिल हैं. खबरों के अनुसार, डुक्सेन फैमिली ऑफिस और अमेरिका के ही ड्रिहौस कैपिटल मैनेजमेंट और जेनिसन एसोसिएट्स ने अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस के पात्र संस्थागत नियोजन (QIP) में निवेश किया है.

120 से अधिक निवेशकों ने किया निवेश

कुल एक अरब अमेरिकी डॉलर के निर्गम में 120 से अधिक निवेशकों ने शेयर खरीद के लिए निवेश किया है. कंपनी बिजली पारेषण, वितरण और स्मार्ट मीटर कारोबार से जुड़ी है.

रिपोर्ट के मुताबिक, इस निर्गम के जरिये दीर्घकालिक निवेशकों डुक्सेन फैमिली ऑफिस, ड्रिहौस कैपिटल मैनेजमेंट और जेनिसन एसोसिएट्स जैसे चर्चित निवेशकों ने निवेश के जरिये कंपनी में शेयर की मांग की है. क्यूआईपी में भाग लेने वाले अन्य प्रमुख वैश्विक नामों में ब्लैकरॉक, ज्यूपिटर एसेट मैनेजमेंट, नोमुरा एसेट मैनेजमेंट और ईस्टस्प्रिंग शामिल हैं

यह भी पढ़ें- केरल के वायनाड में लैंडस्लाइड से 184 मौतें, 170 लोग लापता — गौतम अडानी ने जताया दुख, मुहैया कराई आर्थिक मदद

ये निवेशक केवल बेहतर संचालन वाली कंपनियों में निवेश करने के लिए जाने जाते हैं. साथ ही लंबे समय तक निवेश करते हैं. पिछले साल हिंडनबर्ग रिपोर्ट के बाद यह क्यूआईपी समूह का पहला सार्वजनिक निर्गम है. अडानी एनर्जी सोल्यूशंस का शेयर बृहस्पतिवार को 11.24 प्रतिशत मजबूत हुआ. डुक्सेन की स्थापना अरबपति निवेशक स्टैनली ड्रकेनमिलर ने की है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

ऋषभ पंत को बड़ा झटका, न्यूजीलैंड दौरे के 2 मैचों से बाहर; इस खिलाड़ी की हुई एंट्री

India A vs New Zealand A: भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत लेफ्ट-साइड स्ट्रेन के कारण न्यूजीलैंड…

1 minute ago

PHDCCI को मिला नया नेतृत्व, अनिल गुप्ता बने अध्यक्ष; संजय सिंघानिया और अंशुमान सिंघानिया को भी बड़ी जिम्मेदारी

PHDCCI New President: पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (PHDCCI) के 121वें वार्षिक सत्र में…

19 minutes ago

कोई भी योग्य वोटर नहीं छूटेगा! चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान, दिल्ली में 20 लाख वोटरों की समस्या अब होगी हल

देशभर में चल रहे 'स्पेशल इंटेंसिव रिविजन' 2026 के तहत दिल्ली में 20 लाख वोटरों…

31 minutes ago

RBI के फैसलों से बदली तस्वीर; 6 महीने में पहली बार रुपए ने लगाई इतनी बड़ी छलांग, डॉलर हुआ कमजोर

Indian Rupee Surge: RBI के नए फैसलों के बाद भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले 96…

31 minutes ago

अडाणी ग्रामोत्सव में दिखी गांव की रौनक, खेल-कूद और लोकगीतों ने बांधा समां

Adani Gramotsav: मिर्जापुर के दाढ़ीराम गांव में आयोजित दो दिवसीय अदाणी ग्रामोत्सव में खेल प्रतियोगिताएं,…

43 minutes ago

कलकत्ता हाईकोर्ट की सख्त पहल: अदालतों में पान, गुटखा और सिगरेट पर लगा बैन

कलकत्ता हाईकोर्ट ने पश्चिम बंगाल की अदालतों में अनुशासन और सुरक्षा बढ़ाने के लिए बड़ा…

60 minutes ago