Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

केरल के वायनाड में लैंडस्लाइड से 184 मौतें, 170 लोग लापता — गौतम अडानी ने जताया दुख, मुहैया कराई आर्थिक मदद

Adani Group News: अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने के केरल में हुए लैंडस्लाइड पर दुख जताया. उन्होंने कहा, ‘मैं आमजन की मौतों से मैं बहुत दुखी हूं. मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं. हमारा ग्रुप इस कठिन समय में केरल के साथ एकजुटता से खड़ा है.’

अडानी समूह के अध्यक्ष गौतम अडानी

अडानी समूह के अध्यक्ष गौतम अडानी

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Wayanad landslide News: अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने केरल के वायनाड लैंडस्लाइड में मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की. उन्होंने कहा कि अडानी समूह आपदा की इस घड़ी में केरल के साथ खड़ा है. इसके साथ ही गौतम अडानी ने मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में 5 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देने की भी घोषणा की.

उद्योगपति गौतम अडानी ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”वायनाड में हुई दुखद मौत से मैं बहुत दुखी हूं. मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं. अडानी समूह इस कठिन समय में केरल के साथ एकजुटता से खड़ा है. हम केरल के मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में 5 करोड़ रुपये का योगदान देकर अपना सहयोग दे रहे हैं.”

बता दें कि केरल की वायनाड में 30 जुलाई की सुबह भूस्खलन हुआ, जिससे अब तक 150 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया कि 184 लोगों की जानें गई हैं और दर्जनो लोग अभी भी लापता हैं.

वहीं, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने बुधवार को राज्यसभा में वायनाड हादसे पर बताया कि एनडीआरएफ की चार टीम, आर्मी के चार कालम, नेवी की एक टीम, तटरक्षक बलों की तीन यूनिट, अग्निशमन सेवाओं, राज्य पुलिस स्थानीय इमरजेंसी रिस्पांस टीम समेत लगभग 1,200 कर्मी राहत और बचाव अभियान में 24 घंटे कार्य कर रहे हैं. राज्य सरकार को 145 करोड़ की राशि भी प्रदान कराई गई है.

उन्होंने बताया कि बचाव और खोज कार्य में सेना के डॉग स्क्वाड को भी तैनात किया गया है. इसके अलावा आर्मी की डीसी सेंट्रल कन्नूर की दो टुकड़ियां भी तैनात की गई हैं. त्रिवेंद्रम की 91 इन्फेंट्री ब्रिगेड की दो टुकड़ियों को रवाना कर दिया गया है। भारतीय आर्मी के दो हेलीकॉप्टर और नेवी का एक हेलीकॉप्टर बचाव कार्य में विशेष रूप से लगे हैं। सेना की मेडिकल टीम भी घटनास्थल पर मौजूद है और घायलों को चिकित्सा प्रदान कर रही है.

भारतीय नौसेना के जहाज को क्षतिग्रस्त पुल के दूसरी ओर बचाव और भूमि मार्ग से आवाजाही प्रदान करने के लिए तैनात किया गया है. प्रभावित इलाकों में अतिरिक्त संसाधन भेजे जा रहे हैं. गृह मंत्रालय के दोनों नियंत्रण कक्ष 24 घंटे से निगरानी कर रहे हैं और राज्य को प्रत्येक संभव सहायता प्रदान की जा रही है. 31 जुलाई को स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फंड से 145 करोड़ की राशि राज्य सरकार को प्रदान कराई गई है.

— भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital