होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
IPS साजू राम राणा का दुखद निधन (फोटो ट्विटर)
IPS Saju Ram Rana: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू (Sukhvinder Singh Sukhu) की रैली मे आईपीएस (IPS) साजू राम राणा का दुखद निधन हो गया. सीएम सुक्खू मंगलवार को धर्मशामा (dharamshala) में जन आभार रैली कर रहे थे. रैली के दौरान ही आईपीएस साजू राम को हार्ट अटैक आ गया. जिसके बाद आईपीएस साजू राम को अस्पताल ले जाया गया. लेकिन अस्पताल में उनको डॉक्टरों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया. ड्यूटी के दौरान ही उनकी मौत हो गई. आईपीएस (IPS) साजू राम राणा अगले साल रिटायर होने वाले थे.
बताया जा रहा है कि साजू राम राणा ऊना जिला के जंगलबैरी बटालियन में तैनात थे. उनकी ड्यूटी धर्मशाला में सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू की जन आभार रैली के लिए लगाई गई थी. जन आभार रैली के समय ही उनको हार्ट अटैक आया और वो जमीन पर गिर गए. उनकी मौत पर सीएम सुखविंदर सिंह ने दुख प्रकट किया है. धर्मशाला में जोरावर स्टेडियम में मंगलवार को कांग्रेस पार्टी की तरफ से आभार रैली आयोजित जा रही थी.
जानकारी के अनुसार, आईपीएस अधिकारी साजू राम धर्मपुर के ध्वाली गांव के रहने वाले हैं. उनके दो बच्चे हैं. उनके निधन पर इलाके के लोगों की ओर से सोशल मीडिया पर शोक जताया गया है.
बीते साल भी काफी हार्ट अटैक के मामले सामने आए थे. जिनकी मौत स्टेज पर ही हो गई थी. पिछले साल यूपी के जौनपुर में रामलीला के दौरान ही स्टेज पर ही एक शख्स को हार्ट अटैक आया था और उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी. इसके अलावा एक शख्स को रावण का किरदार निभाते समय हार्ट अटैक आ गया था. जिसके बाद उसकी भी मौके पर ही मौत हो गई थी. ऐसा ही एक मामला जम्मू-कश्मीर से सामने आया था.
राजू श्रीवास्तव, मशहूर सिंगर केके की मौत भी हार्ट अटैक की वजह से ही हुई थी. साल 2022 में राजू श्रीवास्तव की मौत से लोगों को सबसे अधिक सदमा लगा. हमेशा हंसते-खिलखिलाते से नजर आने वाले राजू को 10 अगस्त को हार्ट अटैक आया और तकरीबन डेढ़ महीने तक अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष करने के बाद 21 सितंबर 2022 को उनका निधन हो गया.
Diwali Rashifal: 8 नवंबर 2026 को दिवाली के खास अवसर पर ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार…
Diwali 2026 Alakshmi Story: कार्तिक अमावस्या पर महालक्ष्मी के स्वागत के साथ उनकी बड़ी बहन…
Ratlam 19 Year Old Youth Murder Case: मध्य प्रदेश के रतलाम में 19 वर्षीय रितेश…
भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय की मेजबानी में आयोजित ‘स्वर्णिम संध्या’ कार्यक्रम…
बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…
Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…