Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Himachal: सीएम सुक्खू की रैली में IPS साजू राम राणा की हार्ट अटैक से मौत, अगले साल रिटायर होने वाले थे

IPS Saju Ram Rana: सीएम सुक्खू मंगलवार को धर्मशामा (dharamshala) में जन आभार रैली कर रहे थे. रैली के दौरान ही आईपीएस (IPS) साजू राम को हार्ट अटैक आ गया और उनका दुखद निधन हो गया.

IPS saju ram rana

IPS साजू राम राणा का दुखद निधन (फोटो ट्विटर)

IPS Saju Ram Rana: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू (Sukhvinder Singh Sukhu) की रैली मे आईपीएस (IPS) साजू राम राणा का दुखद निधन हो गया. सीएम सुक्खू मंगलवार को धर्मशामा (dharamshala) में जन आभार रैली कर रहे थे. रैली के दौरान ही आईपीएस साजू राम को हार्ट अटैक आ गया. जिसके बाद आईपीएस साजू राम को अस्पताल ले जाया गया. लेकिन अस्पताल में उनको डॉक्टरों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया. ड्यूटी के दौरान ही उनकी मौत हो गई. आईपीएस (IPS) साजू राम राणा अगले साल रिटायर होने वाले थे.

बताया जा रहा है कि साजू राम राणा ऊना जिला के जंगलबैरी बटालियन में तैनात थे. उनकी ड्यूटी धर्मशाला में सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू की जन आभार रैली के लिए लगाई गई थी. जन आभार रैली के समय ही उनको हार्ट अटैक आया और वो जमीन पर गिर गए. उनकी मौत पर सीएम सुखविंदर सिंह ने दुख प्रकट किया है. धर्मशाला में जोरावर स्टेडियम में मंगलवार को कांग्रेस पार्टी की तरफ से आभार रैली आयोजित जा रही थी.

जानकारी के अनुसार, आईपीएस अधिकारी साजू राम धर्मपुर के ध्वाली गांव के रहने वाले हैं. उनके दो बच्चे हैं. उनके निधन पर इलाके के लोगों की ओर से सोशल मीडिया पर शोक जताया गया है.

बीते साल 2022 में हुई हार्ट अटैक का कहर

बीते साल भी काफी हार्ट अटैक के मामले सामने आए थे. जिनकी मौत स्टेज पर ही हो गई थी. पिछले साल यूपी के जौनपुर में रामलीला के दौरान ही स्टेज पर ही एक शख्स को हार्ट अटैक आया था और उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी. इसके अलावा एक शख्स को रावण का किरदार निभाते समय हार्ट अटैक आ गया था. जिसके बाद उसकी भी मौके पर ही मौत हो गई थी. ऐसा ही एक मामला जम्मू-कश्मीर से सामने आया था.

ये भी पढ़ें- भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन उपेंद्र राय ने उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी से की मुलाकात, अपने न्यूज चैनल का विजन डॉक्यूमेंट किया भेंट

हार्ट अटैक ने कई सिलेब्स को बनाया शिकार

राजू श्रीवास्तव, मशहूर सिंगर केके की मौत भी हार्ट अटैक की वजह से ही हुई थी. साल 2022 में राजू श्रीवास्तव की मौत से लोगों को सबसे अधिक सदमा लगा. हमेशा हंसते-खिलखिलाते से नजर आने वाले राजू को 10 अगस्त को हार्ट अटैक आया और तकरीबन डेढ़ महीने तक अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष करने के बाद 21 सितंबर 2022 को उनका निधन हो गया.

– भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital