होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
सपा विधायक की इरफान सोलंकी गर्दन पकड़ते हुए दरोगा (फोटो ट्विटर)
Irfan Solanki: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के विधायक इरफान सोलंकी को आज बुधवार को कानपुर कोर्ट (Kanpur Court) में पेश किया गया. रंगदारी के मामले में इरफान को निचली अदालत में पेश किया गया. लेकिन कोर्ट के बाहर निकलते समय बवाल हो गया. दरअसल जब इरफान कोर्ट से बाहर निकल रहे थे तो उन्होंने मीडिया से बात करने की कोशिश की. लेकिन इस दौरान एक दरोगा ने उनकी गर्दन पकड़ ली और खींचने की कोशिश करने लगा. जिसके बाद सपा विधायक बुरी तरह से भड़क गए.
इरफान के साथ धक्का मुक्की का वीडियो भी सामने आया है. वीडियो में कोर्ट के बाहर विधायक इरफान सोलंकी के साथ पुलिस वाले धक्का-मुक्की करते हुए नजर आ रहे हैं. इस दौरान एक दरोगा उनकी गर्दन पकड़ लेता है. जिसके बाद इरफान काफी गुस्सा जाते हैं और चिल्लाने लगते हैं.
पुलिसकर्मियों और सपा विधायक के बीच धक्का-मुक्की के बीच पुलिस उनको जबरदस्ती पुलिस जीप में बैठा देती है. जिसके बाद इरफान सोलंकी ने कहा,” कलम भी इनकी, पेपर भी इनका, अदालत सबकी है, अदालत सबकी है.. मैं पहले भी बेगुनाह था, आज भी बेगुनाह हूं, इंशाल्लाह अदालत मुझे बेगुनाह साबित करेगी. फिलहाल कोर्ट ने इरफान को दोनों मुकदमों में 14 दिन की रिमांड और गैंगस्टर मामले में 1 महीने की रिमांड पर भेजा है. सपा विधायक इरफान सोलंकी को सेशन कोर्ट ने उनके खिलाफ बी वारंट जारी किया है. इस मामले में उनकी सुनवाई अब दो फरवरी को होगी.
ये भी पढ़ें- ‘संदीप सिंह ने देश छोड़ने के नाम पर दिया एक करोड़ का ऑफर, कहा- सब भूल जाओ’- महिला कोच ने लगाए गंभीर आरोप
इरफान सोलंकी पर आठ नवंबर 2022 को एक महिला के प्लाट पर कब्जा करने और उसमें आगजनी करने का आरोप है. उन पर इस मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था. जिसके बाद फरार हो गए थे. जिसके लिए उन्होंंने फर्जी आधार कार्ड बनवाया था और दिल्ली से मुंबई तक की यात्रा की थी. जिसके बाद सपा विधायक के खिलाफ धोखाधड़ी के साथ कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया. तब से सपा विधायक के खिलाफ गैंगस्टर समेत छह और मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं.
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…
Rice stock monitoring Food Stock Portal OMSS target Bharat Rice: चावल की कीमतों को काबू…
देहरादून में गृह मंत्री अमित शाह ने ₹1,475 करोड़ की 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया.…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…