देश

Delhi Kanjhawala Case: क्या सवालों से भाग रही दिल्ली पुलिस? अंतिम संस्कार में मौजूद लोगों ने भी उठाए सवाल

Delhi Car Accident: दिल्ली के कंझावला कार हादसे में लगातार कई नए-नए खुलासे हो रहे हैं. पुलिस ने बताया कि हादसे के समय मृतका अंजलि के साथ स्कूटी पर उसकी दोस्त निधि भी मौजूद थी, जो बच गई थी. अब उसकी दोस्त ने भी इस मामले में कई खुलासे किए हैं. उसने अंजली को लेकर कई ऐसी बातें कही हैं जो वाकई में चौंकाने वाली हैं. हालांकि, दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने अभी निधी की तरफ से किए गए खुलासे पर कुछ नहीं बोला है. अब इस मामले को लेकर कई तरह के सावल पूछे जा रहे हैं.

क्या दिल्ली पुलिस कंझावला मामले में सवालों से भाग रही है, जिसमें रविवार तड़के करीब 12 किलोमीटर तक कार से घसीटे जाने के बाद 20 वर्षीय युवती की दर्दनाक मौत हो गई ? दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को मामले की जांच का ब्योरा देते हुए महज 1.33 मिनट बात की. प्रेस कॉन्फ्रेंस (Press Conference) को संबोधित करते हुए विशेष पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) सागर प्रीत हुड्डा ने कहा कि घटना के समय पीड़िता के साथ एक और महिला थी. हुड्डा ने कहा, “उसे कोई चोट नहीं आई थी और घटना के बाद वह अपने घर वापस चली गई. अब हमारे पास एक चश्मदीद गवाह है और उसका बयान दर्ज किया जा रहा है. यह हमारे मामले को मजबूत बनाता है और हम बहुत जल्द जांच पूरी करेंगे.”

ये भी पढ़ें- Azam Khan: आजम खान और विधायक बेटे अब्दुल्ला को सुप्रीम कोर्ट से झटका, अदालत ने ठुकराई सपा नेता की ये मांग

प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुलिस से पूछे गए सवाल

हालांकि, उन्होंने मीडिया के किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया, जिससे कई सवाल अनुत्तरित रह गए. प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुलिस से पूछे गए सवाल

– युवती की स्कूटी को कार ने टक्कर मारने के बाद वह कार के नीचे कैसे फंसी ?

–  युवती को जब 12 किलोमीटर तक घसीटा गया, उस दौरान इलाके की पुलिस पेट्रोलिंग यूनिट कहां थी ? क्या 31 दिसंबर की रात से 1 जनवरी की सुबह तक शहर भर में 16,000 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती के बावजूद उस इलाके में कोई पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था?

– ऐसा कैसे हो सकता है कि कार के अंदर बैठे लोगों को ऐसा नहीं लगा कि कार के नीचे कुछ फंस गया है?

–  आरोपियों ने लगभग एक घंटे तक एक चुनिंदा मार्ग पर कार के नीचे शव को फंसाए क्यों रखा ?

– ठीक कितने बजे हादसा हुआ और पीड़िता को मारुति बलेनो कार कितनी देर तक घसीटती रही ?

– इस घटना ने एक बार फिर राष्ट्रीय राजधानी में महिला सुरक्षा का मुद्दा खड़ा कर दिया है.

– शराब के नशे में कार में सवार पांच लोगों को भारतीय दंड संहिता की धारा 304-ए (लापरवाही से मौत) और 279 (तेजी से गाड़ी चलाना) के तहत मामला दर्ज करने के बाद गिरफ्तार किया गया है. बाद में पीड़िता के परिवार के सदस्यों के विरोध के बाद पुलिस ने प्राथमिकी में आईपीसी की धारा 304 (गैर इरादतन हत्या) और 120-बी (आपराधिक साजिश) को जोड़ा.

– पांचों आरोपियों के खून के नमूने जांच के लिए फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी भेजे गए हैं कि कहीं वे शराब के नशे में तो नहीं थे. रिपोर्ट आना बाकी है.

– पुलिस ने शुरुआती पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के अनुसार, पीड़िता का यौन उत्पीड़न किए जाने से इनकार किया है. हालांकि, ‘अंतिम राय’ संरक्षित किए गए जैविक नमूनों की रासायनिक विश्लेषण रिपोर्ट मिलने के बाद आएगी.

– एक सूत्र ने कहा कि एक जांच रिपोर्ट के साथ पूरी रिपोर्ट बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्रालय को सौंपी जाएगी, जिसे विशेष पुलिस आयुक्त शालिनी सिंह तैयार कर रही हैं.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

India vs Brazil Football: साल्ट लेक स्टेडियम में धुरंधरों ने बिखेरा जलवा, जानिए दुनिया की नंबर-1 फुटबॉल टीम से हम मैच जीते या हारे

कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में खेले गए ऐतिहासिक मुकाबले में पांच बार की विश्व…

39 minutes ago

‘बंगाल के बिना फुटबॉल की बात अधूरी’, मनोज तिवारी ने कोलकाता में भारत-ब्राजील मुकाबले को बताया नया दौर

Manoj Tiwari: बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने भारत और ब्राजील के बीच मुकाबले को लेकर…

46 minutes ago

पीएम मोदी दिसंबर में असम सेमीकंडक्टर सुविधा का कर सकते हैं उद्घाटन- हिमंत बिस्वा सरमा

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को कहा कि जागीरोड में सेमीकंडक्टर असेंबली…

2 hours ago

‘पिक्चर नहीं चली तो क्या, मैच चला देंगे’, भारत-ब्राजील फ्रेंडली मुकाबले में दिखा बोनी कपूर का फुटबॉल प्रेम

Boney Kapoor: बोनी कपूर ने कहा कि उनका फुटबॉल से पुराना रिश्ता रहा है. उन्होंने…

2 hours ago

Kolkata: भारत-ब्राजील में फुटबॉल का रोमांचक मुकाबला, Bharat Express के CMD उपेन्द्र राय ने की हौसला-अफ़ज़ाई

India vs Brazil Football Match: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में 5 बार की वर्ल्ड…

2 hours ago

बदलेगी मुंबई T-1 की तस्वीर, अडाणी ग्रुप शुरू करेगा पुनर्विकास, जानिए उड़ानों पर क्या पड़ेगा असर?

Mumbai Airport Redevelopment: अडाणी एयरपोर्ट्स जनवरी 2027 से मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई…

2 hours ago