Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Ram Mandir: आज से प्राण प्रतिष्ठा के अनुष्ठान का होगा शुभारंभ, 7 दिनों तक चलेगी शास्त्रीय विधि-विधान से पूजा-अर्चना

Ayodhya Pran Pratistha: अयोध्या में श्री राम के आगमन में अब कुछ ही दिनों का वक्त शेष बचा हुआ है. प्राण प्रतिष्ठा को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं, मंदिर का प्रांगण भी सज चुका है.

Ram Mandir

आज से शुरू हो रहा 7 दिनों का अनुष्ठान

Ayodhya Pran Pratistha: अयोध्या में श्री राम के आगमन में अब कुछ ही दिनों का वक्त शेष बचा हुआ है. प्राण प्रतिष्ठा को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं, मंदिर का प्रांगण भी सज चुका है. पूरे देश की निगाहें टकटकी लगाकर अपने आराध्य के आने का इंतजार कर रही हैं. इसी बीच आज (16 जनवरी) से प्राण प्रतिष्ठा के अनुष्ठान की शुरुआत होने जा रही है. मंगलवार से लेकर 22 जनवरी तक हर दिन अनुष्ठान किए जाएंगे.

17 जनवरी को मूर्ति को मंदिर में प्रवेश कराया जाएगा

राम जन्मभूमि ट्रस्ट की ओर से 7 दिनों का पूरा कार्यक्रम जारी किया गया है. जिसमें 16 जनवरी को प्रायश्चित और कर्मकुटी पूजन के साथ इसकी शुरुआत होगी. इसके बाद 17 जनवरी को मूर्ति को मंदिर में प्रवेश कराया जाएगा. मूर्ति के मंदिर में प्रवेश होने के बाद प्रत्येक दिन अदिवासिक अनुष्ठान, जिसमें जल, औषधि, गंध, घी, धान्य, शक्कर, पुष्प आदि को शामिल किया गया है. इन सभी अधिवासों की समाप्ति के बाद 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी.

शास्त्रों के अनुसार सभी शास्त्रीय प्रोटोकाल्स का पालन किया जाएगा. जिसमें प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम दोपहर में अभिजीत मुहूर्त में आयोजित किया जाएगा. प्राण प्रतिष्ठा पूर्व संस्कारों की औपचारिक प्रक्रियाएं आज से शुरू होंगी. जो आगामी 21 जनवरी तक चलेंगी.

अयोध्या की सुरक्षा को किया गया चाक-चौबंद

बता दें कि कार्यक्रम को लेकर योगी सरकार दिन-रात सुरक्षा व्यवस्था को लेकर काम कर रही है. अयोध्या धाम की सुरक्षा को अभेद्य बनाने के लिए थल, नभ और जल से व्यवस्था पुख्ता की जा रही है. मैनुअल एजेंसियों की तैनाती के साथ ही लेटेस्ट टेक्नोलॉजी का पूरा इस्तेमाल किया जा रहा है. एटीएस, एसटीएफ, पीएसी, यूपीएसएसएफ समेत यूपी पुलिस की भारी-भरकम फोर्स को तैनात की जा रही है. इसी के साथ ही सीसीटीवी कैमरे व एआई, एंटी ड्रोन आदि का भी इस्तेमाल किया जा रहा है. तो वहीं अयोध्या में मेहमानों की सुरक्षा के लिए बार कोडिंग का इस्तेमाल किया जा रहा है. रेल सुरक्षा के लिए भी विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं. श्रद्धालुओं को दर्शनीय स्थलों की जानकारी देने के लिए 250 पुलिस गाइड की तैनाती की गई है. 14 जनवरी को डिजिटल टूरिस्ट ऐप भी लांच हो रहा है.

यह भी पढ़ें- Ayodhya Ram Mandir: रामनगरी की सुरक्षा व्यवस्था अभेद्य… एंटी ड्रोन सिस्टम से लैस होगा अयोध्या धाम, लेटेस्ट टेक्नोलॉजी के साथ 11 हजार जवान तैनात

11 हजार जवानों को तैनात किया जाएगा

अयोध्या आईजी प्रवीण कुमार ने बताया कि, अयोध्या धाम में प्रदेश के विभिन्न जिलों के 100 से अधिक डीएसपी, लगभग 325 इंस्पेक्टर और 800 उपनिरीक्षकों को तैनात किया गया है. उन्होंने आगे बताया कि मुख्य समारोह से पहले पुलिस और अर्धसैनिक बलों के 11,000 जवान तैनात किये जाएंगे. तो वहीं वीआईपी सुरक्षा के लिए तीन डीआईजी, 17 एसपी, 40 एएसपी, 82 डीएसपी, 90 इंस्पेक्टर के साथ 1,000 से ज्यादा कॉन्स्टेबल और 4 कंपनी पीएसी को तैनात किया गया है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital