देश

Jewar Airport Code: यूपी में बन रहे सबसे बड़े हवाई अड्डे को मिला 3 अक्षर का कोडनेम, जानिए दुनिया में किस नाम से पुकारा जाएगा

Noida International Airport : उत्तर प्रदेश के जेवर में बन रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (NIA) को अब दुनिया में DXN कोड से पहचाना जाएगा. NIA ने बुधवार को अपने इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट असोसिएशन (IATA) कोड का अनावरण किया. यह कोड नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का आधिकारिक IATA लोकेशन आइडेंटिफायर होगा. कोडनेम मिलने के बाद जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट को अब अंतरराष्ट्रीय विमानन मानचित्र में भी जगह मिल गई है.

अधिकारियों का कहना है कि एयरपोर्ट को DXN कोड से पहचाना जाएगा. इसके बाद यात्रियों को एयरपोर्ट की आसानी से पहचान होगी. एयरपोर्ट का संचालन शुरू होने के बाद यह कोड यात्रियों और एविएशन प्रोफेशनल्स को गलतियों से बचने और सटीक रूप से डेस्टिनेशंस की पहचान करने में मदद करेगा. एयरपोर्ट के सीईओ क्रिस्टोफ श्नेलमैन ने बताया कि कोड असाइन होने से यात्री विभिन्न प्लैटफॉर्म पर एयरपोर्ट की आसानी से पहचान कर सकेंगे. एयरपोर्ट का संचालन शुरू होने के बाद सक्रिय होने वाला यह कोड यात्रियों और एविएशन प्रोफेशनल्स को किसी भी भ्रम और गलतियों से बचने के लिए काम करेगा और सटीक रूप से डेस्टिनेशंस की पहचान करने में मदद करेगा.

भारतीय संस्कृति को ध्यान में रख तैयार हो रहा एयरपोर्ट

खास बात यह भी ​है कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट स्विस टेक्नॉलजी और एफिसिएंसी के साथ भारतीय संस्कृति को ध्यान में रखते हुए तैयार किया जा रहा है. बुधवार को एयरपोर्ट के सीईओ क्रिस्टोफ श्नेलमैन ने कहा कि हम अपने तीन-अक्षर IATA कोड को पाने के लिए उत्साहित हैं, यह एयरपोर्ट के परिचालन की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा.

निर्माण-कार्य जोरों पर- सीईओ क्रिस्टोफ श्नेलमैन

क्रिस्टोफ के मुताबिक, एयरपोर्ट का निर्माण-कार्य जोरों पर है. टाटा प्रोजेक्ट्स को ईपीसी कंस्ट्रक्शन कांट्रैक्ट दिए हुए एक साल से अधिक समय हो गया है. फिलहाल पैसेंजर टर्मिनल की छत के लिए जरूरी संरचनात्मक स्टील पर काम किया जा रहा है. वहीं, एटीसी टावर अब 30 मीटर से अधिक की ऊंचाई पर खड़ा हो चुका है.

यह भी पढ़िए: जहां-जहां होगा वर्ल्ड कप का मैच, Jio देगा एयरटेल से दोगुनी डाउनलोडिंग स्पीड

7000 कर्मचारी कार्य में जुटे, 20 से ज्यादा इमारतें बन रहीं

रनवे को पूरी लंबाई के साथ सबग्रेड कार्य किया जा रहा है. लगभग 7000 कर्मचारी इस समय साइट पर काम में लगे हैं. अगले कुछ महीनों में साइट पर 20 से अधिक इमारतें बन जाएंगी, जिनमें पैसेंजर टर्मिनल, एयर ट्रैफिक कंट्रोल टॉवर, ऑफिस ब्लॉक्स, सीवेज और वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के साथ इलेक्ट्रिक सबस्टेशन शामिल हैं.

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

पंजाब सरकार को सुप्रीम कोर्ट से झटका, ओएसडी मामले में सीबीआई जांच के खिलाफ याचिका पर तुरंत सुनवाई से इनकार

सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब सरकार की उस याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया,…

9 minutes ago

‘सड़क पर राहुल-प्रियंका, हिरासत में लिए गए अखिलेश!’ चुनाव आयोग के दफ्तर पर विपक्ष का हल्लाबोल

Election Commission Protest: दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्षी सांसदों ने संसद से निर्वाचन…

11 minutes ago

पश्चिम बंगाल उपचुनाव में सियासी घमासान, हुमायूं कबीर को पुलिस ने हिरासत में लिया

Rejinagar By-Election: पश्चिम बंगाल के रेजीनगर उपचुनाव के दौरान AJUP प्रमुख हुमायूं कबीर को पुलिस…

14 minutes ago

‘प्रेस आईडी गले में टांगो…’, जंतर-मंतर हंगामे के बाद दिल्ली पुलिस ने पत्रकारों के लिए जारी किए नियम

जंतर-मंतर पर चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जारी प्रदर्शन के…

31 minutes ago

एशियन गेम्स से वर्ल्ड कप तक… फिर क्यों अचानक हरमनप्रीत कौर ने छोड़ी कप्तानी? भावुक पोस्ट में छलका दर्द

Harmanpreet Kaur: हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की तीनों फॉर्मेट की कप्तानी छोड़…

44 minutes ago