Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Raebareli News: डूबने से 2 बच्चों की मौत पर ITD सीमेंटेशन इंडिया लिमिटेड ने जारी किया स्पष्टीकरण, कहा-हमारे ठेकेदार ने नहीं बनाया तालाब

आईटीडी सीमेंटेशन इंडिया लिमिटेड के विजय इंगले ने बताया कि हमने मामले की जांच की, जिसमें पता चला कि जिस तालाब में डूबकर बच्चों की मौत हुई, वह बहुत पहले से गांव में स्थित है.

प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

Raebareli News:  रायबरेली के सलोन में पिछले महिने तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई थी. खबर आई कि यह हादसा आईटीडी सीमेंटेशन इंडिया लिमिटेड के कंस्ट्रक्शन साइट पर हुआ. इसी को लेकर कंपनी ने अब स्पष्टीकरण जारी किया है. कंपनी ने कहा कि यह स्थान हमारे कंस्ट्रक्शन साइट से करीब 2 किलोमीटर दूर है. आईटीडी सीमेंटेशन इंडिया लिमिटेड के विजय इंगले ने बताया कि हमने मामले की जांच की, जिसमें पता चला कि जिस तालाब में डूबकर बच्चों की मौत हुई, वह बहुत पहले से गांव में स्थित है. उन्होंने कहा कि इस तालाब को हमारे साथ काम करने वाले किसी ठेकेदार ने नहीं बनाया है. यह एरिया गंगा एक्सप्रेस-वे के निर्माण की किसी भी गतिविधि में शामिल नहीं है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital