Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

जैकलिन फर्नांडीज दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में फिर से हुईं पेश, 200 करोड़ रुपये ठगी का है मामला

Jacqueline Fernandez: अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडीज आज दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में पेश हुईं. जैकलिन की यह पेशी उनके करीबी सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ के उगाही मामले में हुई है.

Jacqueline Fernandez

एक्ट्रेस जैकलीन फर्नींडिस (फोटो)

Jacqueline Fernandez: अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडीज आज दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में पेश हुईं. जैकलिन की यह पेशी उनके करीबी सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ के उगाही मामले में हुई है. मालूम हो कि करीब 200 करोड़ रुपये की ठगी मामले में जैकलिन से करीब का रिश्ता रखने वाले सुकेश चंद्रशेखर पहले से ही तिहाड़ जेल में बंद है. सुकेश के साथ जैकलिन फर्नांडीज का भी नाम इस मामले में आया था, जिसको लेकर इनकी पेशी हुई है. कोर्ट ने अभिनेत्री को कुछ दिन पहले ही इस ठगी मामले में पेश होने का आदेश दिया था.

Jacqueline Fernandez पहले भी हो चुकी हैं कोर्ट में पेश

आपको बता दें कि सुकेश चंद्रशेखर का नाम अब महाठग के रूप में भी जाना जाता है. उस पर ठगी के आरोप लगे हैं. सुकेश मनोरंजन जगत में बड़ी-बड़ी एक्ट्रेस को महंगे गिफ्ट्स देने के लिए जाना जाता रहा है. उसपर जबरन वसूली के भी आरोप लगे हैं. इसके अलावा सुकेश पर बड़े-बड़े लोगों से ठगी करने के आरोप लगे हैं. जबरन वसूली और मनी लॉन्ड्रिंग केस में जांच को लेकर सुकेश को गिरफ्तार कर लिया गया था. सुकेश की गिरफ्तारी और 200 करोड़ की ठगी के मामले में अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडीज का भी नाम आया था, जिसके बाद से जैकलिन की परेशानी बढ़ गई थी. वह इस ठगी के मामले में पटियाला हाउस कोर्ट में पहले भी कई बार पेश हो चुकी हैं. सुकेश अभी दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद है.

ये भी पढ़ें- “किसान अन्नदाता ही नहीं बल्कि ऊर्जादाता भी बनेगा”, राजस्थान में बोले केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी

मुंबई में तीन दिन पहले ही जैकलिन ने खरीदा था घर

वैसे तो सुकेश के साथ ठगी और तथाकथित प्यार को लेकर जैकलिन फर्नांडीज पहले भी कई बार चर्चा में रही हैं, लेकिन पिछले कुछ दिनों से वे किसी खास वजह से सुर्खियों में थीं. दरअसल, तीन दिन पहले ही जैकलिन फर्नांडीज ने मुंबई में एक आलीशान घर खरीदा है. इसको लेकर वह चर्चा में भी थीं. जैकलिन का घर हाई प्रोफाइल क्षेत्र में हैं. यहां से सुपरस्टार शाहरुख खान का भी घर पास में ही है. वहीं, सलमान खान का भी घर कुछ किलोमीटर की दूरी पर ही है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Latest