देश

बांगलादेश में जयशंकर ने नेपाल के विदेश मंत्री सऊद से की मुलाकात

बांग्लादेश की राजधानी ढाका में हो रहे छठे हिंद महासागर सम्मेलन के लिए पहुंचे विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शुक्रवार को यहां पहली बार अपने नेपाली समकक्ष नारायण प्रकाश सऊद से मुलाकात की और ऊर्जा, व्यापार, संपर्कता और पनबिजली में द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने के तरीकों पर चर्चा की. दोनों मंत्रियों की मुलाकात  हिंद महासागर सम्मेलन से इतर हुई.

जयशंकर ने ट्वीट किया, “नेपाल के विदेश मंत्री एन.पी. सऊद के साथ एक अच्छी पहली बैठक. उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी. हमारी लगातार बढ़ती साझेदारी में आगे के कदमों पर चर्चा की. ऊर्जा, संपर्कता और हमारे स्थायी लोगों से लोगों के स्तर पर संबंधों के बारे में चर्चा की.” ढाका में नेपाली दूतावास ने कहा, “दोनों मंत्रियों ने नेपाल-भारत संबंधों की उत्कृष्ट स्थिति पर संतोष व्यक्त किया और व्यापार, पारगमन, संपर्कता और पनबिजली के क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की.” सऊद ने 16 अप्रैल को नेपाल के विदेश मंत्री के तौर पर कार्यभार संभाला था.

ये भी पढ़ें- Indian Railways: रेलवे जल्द शुरू करेगी नई व्यवस्था, अब चार्ट तैयार होने के बाद भी मिलेगी जानकारी, किस बोगी में कितनी सीटें खाली?

जयशंकर ने गुरुवार को राजधानी में बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना से मुलाकात की. जयशंकर 12 मई तक बांग्लादेश के दो दिवसीय दौरे पर हैं. इसके बाद वह बेल्जियम और स्वीडन जाएंगे. जयशंकर ने ट्वीट किया, ” बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना से मुलाकात कर सम्मानित महसूस कर रहा हूं . प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का व्यक्तिगत अभिवादन और हार्दिक बधाई दी. हमारे नेताओं का मार्गदर्शन और दूरदर्शिता भारत- बांग्लादेश मैत्री को मजबूत करना जारी रखेगी.” विदेश मंत्री एस जयशंकर गुरुवार दोपहर ढाका पहुंचे. विदेश मंत्री का स्वागत बांग्लादेश के विदेश मंत्री मामलों के मंत्री ने किया. जयशंकर तीन देशों के दौरे पर हैं, जिसके दौरान वह बांग्लादेश , स्वीडन और बेल्जियम का दौरा करेंगे.

Dimple Yadav

Recent Posts

श्रीकृष्ण पाथेय न्यास की छात्रवृत्ति के लिए 102 मेधावी चयनित: सीएम मोहन यादव ने दी बधाई, खंडवा जिले से सर्वाधिक 6 विजेता

मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा 102 छात्र-छात्राओं को 'भगवान श्रीकृष्ण मेधावी…

3 hours ago

खड़गे के विवादित बयान के बाद सुर्खियों में पीएम मोदी के पिता! जानिए कौन थे दामोदरदास मूलचंद मोदी?

राजनीतिक बयानबाजी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता दामोदरदास मूलचंद मोदी चर्चा में…

4 hours ago

मौसम बदलते ही बदला रामलला का दिनचर्या, अब सुबह 4 बजे खुलेंगे पट, जानिए पूरी समय-सारणी

1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…

4 hours ago

मोदी सरकार का बड़ा एक्शन: नार्को-कार्टेल पर सुरक्षा एजेंसियों का सर्जिकल स्ट्राइक, 100 करोड़ का हवाला नेटवर्क ध्वस्त

NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…

4 hours ago

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अफसरों की लगाई क्लास, 3707 पोस्टमार्टम में से सिर्फ 2 की पुलिस ने मांगी ऑनलाइन

इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…

5 hours ago

‘जाणता राजा’ का चौथा दिन: राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल और पतंजलि CMD आचार्य बालकृष्ण समेत ये हस्तियां आईं आज

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

5 hours ago