देश

BRICS Summit: दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति रामाफोसा से मिले विदेश मंत्री जयशंकर

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शनिवार को दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा के अलावा ब्रिक्स समूह के अन्य मंत्रियों से मुलाकात की और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से शुभकामनाएं व्यक्त कीं. ब्रिक्स (ब्राजील, रूस, भारत, चीन, दक्षिण अफ्रीका) दुनिया के पांच सबसे बड़े विकासशील देशों का समूह है. जयशंकर केपटाउन में ब्रिक्स के एक सम्मेलन में भाग लेने के लिए दक्षिण अफ्रीका की तीन दिवसीय यात्रा पर हैं.

जयशंकर ने ट्वीट किया, ‘‘दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति के अलावा ब्रिक्स के अन्य मंत्रियों के साथ मुलाकात करके प्रसन्नता हुई. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से शुभकामनाएं व्यक्त कीं. ब्रिक्स को आगे ले जाने पर उनका मार्गदर्शन और विचार महत्वपूर्ण है.  विदेश मंत्रालय के अनुसार, दक्षिण अफ्रीका से जयशंकर चार से छह जून तक नामीबिया की यात्रा पर जाएंगे. ब्रिक्स वैश्विक आबादी के 41 प्रतिशत, वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के 24 प्रतिशत और वैश्विक व्यापार के 16 प्रतिशत का प्रतिनिधित्व करता है.

जयशंकर ने शुक्रवार को अपने ब्राजीलियाई समकक्ष मौरो विएरा से भी मुलाकात की थी और ब्रिक्स , आईबीएसए, जी20 और संयुक्त राष्ट्र के ढांचे में भारत और ब्राजील के सहयोग को आगे बढ़ाने पर चर्चा की थी. जयशंकर ने यह भी कहा कि उन्हें उम्मीद है कि भारत और ब्राजील अपनी रणनीतिक साझेदारी को गहरा करने के लिए मिलकर काम करेंगे.

ये भी पढ़ें- राहुल गांधी ने फिर साधा बीजेपी पर निशाना, कहा- उनका काम नफरत बांटना, हम मोहब्बत बांटते हैं

बैठक के बाद जयशंकर ने ट्वीट किया, ” ब्रिक्स बैठक के इतर ब्राजील के विदेश मंत्री मौरो विएरा से मिलकर अच्छा लगा. ब्रिक्स , आईबीएसए, जी20 और संयुक्त राष्ट्र के ढांचे में हमारे सहयोग को आगे बढ़ाने पर चर्चा की. हमारी रणनीतिक साझेदारी को गहरा करने के लिए मिलकर काम करने के लिए तत्पर हैं. इस बैठक से पहले, जयशंकर ने ब्रिक्स सभा से इतर ईरान के विदेश मंत्री हुसैन अमीरबदोल्लाहियान और संयुक्त अरब अमीरात के समकक्ष अब्दुल्ला बिन जायद अल नाहयान से भी मुलाकात की.

Dimple Yadav

Recent Posts

CEC ज्ञानेश कुमार के निलंबन की मांग पर SC का बड़ा फैसला, चुनाव आयोग को नोटिस

CEC Gyanesh Kumar Case: सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के निलंबन की…

6 minutes ago

दिल्ली-एनसीआर में रेप पर एक्शन में सुप्रीम कोर्ट! दिल्ली पुलिस को दिया 4 हफ्ते का अल्टीमेटम

Supreme Court:  दिल्ली-एनसीआर में हाल ही में हुए रेप के मामले में लिए गए स्वतः…

21 minutes ago

अनुराग ठाकुर-कपिल मिश्रा के खिलाफ FIR होगी या नहीं? दिल्ली HC ने 15 याचिकाओं पर दिया फैसला

Delhi Riots: दिल्ली हाई कोर्ट ने 2020 दंगों और 2019 जामिया हिंसा से जुड़ी 15…

24 minutes ago

मौसम ने ली खतरनाक करवट, देश में दस्तक देने वाला है चक्रवात, 60 KMPH की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, 20 राज्यों में अलर्ट जारी

Aaj Ka Mausam: मौसम विभाग (IMD) ने बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन और…

37 minutes ago

भारत का नाम लिखते ही ट्रंप की हुई किरकिरी! चुनाव का जिक्र करते हुए गलती से हुई टाइपिंग मिस्टेक

Donald Trump: राष्ट्रपति चुनाव पर टिप्पणी करते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पोस्ट में…

51 minutes ago