Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

‘शराब के लिए मांगे पैसे, मना किया तो दबोच दिया गला!’ जालौन में सरेआम युवक को जमीन पर पटककर तड़पाया

उत्तर प्रदेश के जालौन में शराब के लिए पैसे देने से इनकार करने पर एक युवक पर कथित तौर पर जानलेवा हमला किया गया. घटना CCTV में कैद हो गई और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है….

Jalaun

जालौन में शराब के लिए पैसे मांगने पर इनकार किया तो युवक का गला दबाया

उत्तर प्रदेश के जालौन कोतवाली क्षेत्र के नगर (कस्बा) इलाके से एक बेहद खौफनाक और सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहाँ सरेआम सड़क पर एक बेखौफ दबंग ने एक युवक से शराब के लिए पैसे मांगे और जब उसने इनकार किया, तो आरोपी ने तैश में आकर उसका गला दबोच लिया.

बता दें पूरी वारदात पास में लगे एक सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गई, जिसका लाइव फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल होते ही हड़कंप मच गया. पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

जानिए क्या है पूरा मामला?(Jalaun CCTV Viral Video)

घटना जालौन कोतवाली क्षेत्र के व्यस्त इलाके की है. जानकारी के मुताबिक, आरोपी शिवम मिश्रा ने सड़क से गुजर रहे रहीस अहमद नाम के युवक को जबरन रोका. आरोपी ने रहीस से शराब पीने के लिए पैसों की मांग की. जब रहीस ने अपनी मेहनत की कमाई देने से साफ इनकार कर दिया, तो आरोपी आपा खो बैठा और गाली-गलौज करते हुए उस पर जानलेवा हमला कर दिया.

CCTV में कैद हुआ लाइव खौफनाक मंजर

वायरल हो रहे CCTV वीडियो में देखा जा सकता है कि पैसे देने से मना करने पर आरोपी शिवम मिश्रा ने पूरी ताकत से रहीस अहमद का गला दबा दिया. गला इतनी बेरहमी से दबाया गया कि सांस रुकने की वजह से रहीस बेदम होकर सीधे सड़क पर जा गिरा और काफी देर तक तड़पता (छटपटाता) रहा. आरोपी का वहशीपन देखकर आसपास के लोग सहम गए.

ये भी पढ़ें- ‘चवन्नी से रुपया’ पर भड़के संगीत सोम, बोले- अखिलेश को एकन्नी का भी नहीं छोड़ेंगे जयंत चौधरी

एन वक्त पर बची रहीस की जान

जिस वक्त आरोपी शिवम मिश्रा रहीस का गला घोंटकर उसकी जान लेने पर उतारू था, तभी वहां से गुजर रहे एक स्थानीय राहगीर की नजर उस पर पड़ गई. उस व्यक्ति ने बिना अपनी जान की परवाह किए तुरंत दौड़कर बीच-बचाव किया और आरोपी को धक्का देकर पीछे हटाया. अगर वह राहगीर सही वक्त पर न पहुंचता, तो रहीस अहमद के साथ कोई बड़ी अनहोनी हो सकती थी.

-भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

UP Tourism