देश

Jammu and Kashmir: सेना के साथ पुलिस को संयुक्त अभियान में बड़ी कामयाबी, अंतरराज्यीय आतंकी मॉड्यूल का किया भंडाफोड़

Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर पुलिस ने शनिवार को 4 तस्करों की गिरफ्तारी के साथ एक अंतरराज्यीय आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करने का दावा किया है. पुलिस ने आगे बताया कि कुपवाड़ा जिले के त्रेगाम इलाके में सेना के साथ संयुक्त अभियान के दौरान 8 किलोग्राम हेरोइन जब्त की गई. न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कुपवाड़ा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) यूघल मन्हास ने कहा, “यह एक अंतरराज्यीय आतंकी मॉड्यूल था. हमने 4 तस्करों को गिरफ्तार किया और लगभग 8 किलोग्राम हेरोइन और 5 लाख रुपये नकद बरामद किए है”.

सेना आने वाले दिनों में इस संबंध में और भी गिरफ्तारियां कर सकती हैं. आगे की जानकारी सही समय पर दी जाएगी. कुपवाड़ा पुलिस ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि मादक पदार्थ की खेप लश्कर-ए-तैयबा (LET) के आतंकवादी संचालकों मंजूर अहमद मीर और असद मीर द्वारा भेजी गई थी. उन्होंने कहा कि कुपवाड़ा के जुमागुंड के रहने वाले आका 1990 के दशक की शुरुआत में आतंकवादी गुटों में शामिल होने के लिए पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में घुस गए थे.

पुलिस ने अपने बयान में आगे कहा, “मंजूर और असद दोनों समय के साथ लश्कर के आतंकवादी हैंडलर बन गए, जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी गतिविधियों को बनाए रखने के लिए नशीले पदार्थों और हथियारों को आगे बढ़ाने के अलावा लॉन्चिंग कमांडर के रूप में काम किया.”

गुप्त सूचना के आधार पर शुरू किया अभियान

आरोपियों की पहचान रसनपोरा, क्रालपोरा के यूसुफ बोकरा, मेलियाल, कुपवाड़ा के शौकत अहमद खटाना के रूप में हुई. कुपवाड़ा पुलिस ने कहा कि कुपवाड़ा के जुमागढ़, कुपवाड़ा के मरूफ अहमद मीर और अवान रामदास अजनाला, पंजाब के लबा मसीह के रहने वाले हैं. एक गुप्त सूचना के आधार पर कुपवाड़ा पुलिस ने त्रेहगाम थाना क्षेत्र के जुरहामा में एक स्थानीय सेना इकाई के साथ एक संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया.

इस मामले में त्रेहगाम पुलिस स्टेशन में नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम और यूए (पी) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.

– भारत एक्सप्रेस (इनपुट ANI के साथ)

Rahul Singh

Recent Posts

दिवाली पर दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, AQI 400 के करीब; 10 नवंबर से पहाड़ों में बदलेगा मौसम

Diwali Weather Delhi: दिवाली पर दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर खतरनाक बना हुआ है. कई…

53 minutes ago

दीपावली पर करें मां लक्ष्मी के इन 4 प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन, घर में कभी नहीं होगी धन-दौलत की कमी

दीपावली पर मां लक्ष्मी के प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन से सुख-समृद्धि मिलती है. जानिए कोल्हापुर,…

1 hour ago

दिवाली पर चमकेगी इन राशियों की किस्मत, मां लक्ष्मी की कृपा से मिलेगा धन लाभ; जानें मेष से मीन तक का हाल

Diwali Rashifal: 8 नवंबर 2026 को दिवाली के खास अवसर पर ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार…

3 hours ago