Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

G20 Summit की मेजबानी के लिए तैयार कश्मीर, पर्यटन के क्षेत्र में होगा फायदा

शेख आशिक ने कहा कि इसका न केवल सीधे पर्यटन क्षेत्र पर बल्कि अन्य क्षेत्रों पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा.

kashmir

प्रतीकात्मक तस्वीर

कश्मीर पहली बार जी-20 का प्रतिनिधित्व करने के लिए खुद को तैयार कर रहा है. श्रीनगर के फेमस डक लेक के किनारे 22 मई से 24 मई तक होने वाले जी-20 समिट से क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है. इस समिट को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं और श्रीनगर को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है.

श्रीनगर में सड़कों की मरम्मत का काम तेजी से चल रहा है और इसके अलावा अन्य कार्य भी तेज गति से हो रहे हैं. कश्मीर का पर्यटन विभाग इस आयोजन को सफल बनाने की कोशिशों में जुटा है. पर्यटन जम्मू-कश्मीर की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और इस साल रिकॉर्ड संख्या में पर्यटकों के आने की उम्मीद है. ऐसे में इस बात की उम्मीद जताई जा रही है कि समिट से पर्यटन को खासा बढ़ावा मिलेगा.

हैंडक्राफ्ट इंडस्ट्री को भी उम्मीद है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर का यह आयोजन उनके लिए फायदेमंद साबित होगा. कश्मीरी कालीन का कारोबार करने वाले शेख आशिक का कहना है, “कश्मीर में पहली बार इस तरह का आयोजन पूरे देश के लिए बेहद खास है और यह कश्मीर के लिए गर्व की बात है.”

शेख आशिक ने कहा कि इसका न केवल सीधे पर्यटन क्षेत्र पर बल्कि अन्य क्षेत्रों पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा. इस तरह के बड़े आयोजन बेहतर प्रचार के साथ-साथ व्यापार के भी रास्ते खोलते हैं, लेकिन चीजों को बेहतर और अधिक कुशलता से पेश करना महत्वपूर्ण होगा.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital