Bharat Express DD Free Dish

LPG Black Marketing: जम्मू-कश्मीर में कालाबाजारी का भंडाफोड़, पुलिस छापेमारी में 75 सिलेंडर बरामद, 3 गिरफ्तार

LPG Black Marketing: मिडिल ईस्ट में जारी संकट के बीच जम्मू-कश्मीर के भद्रवाह इलाके में एलपीजी सिलेंडरों की कालाबाजारी का मामला सामने आया है.

Jammu Kashmir LPG black marketing

रिपोर्ट- रवि शर्मा


मिडिल ईस्ट में चल रहे है संकट के चलते देश में क्रूड ऑयल और एलपीजी गैस में भी कमी बढ़ती दिख रही है. आय दिन रेस्टोरेंट, ढाबे और खाने की रेहड़ी-पटरी भी बंद होती नजर आ रही है. अब यह संकट देश के उत्तर पूर्वी राज्य जम्मू-कश्मीर में भी पहुंच गया है.

सोमवार (16 मार्च) को जम्मू के भद्रवाह इलाके से एलपीजी सिलेंडर की कालाबाजारी की खबर सामने आई. जानकारी के अनुसार, जम्मू के डोडा पुलिस इलाके में कुछ लोग घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की अवैध रूप से जमाखोरी कर उन्हें अधिक कीमत पर बेच रहे हैं. जिस पर पुलिस ने कार्रवाई कर आरोपियों को पकड़ लिया है

75 LPG सिलेंडर बरामद

डोडा पुलिस ने भद्रवाह क्षेत्र में LPG के लिए चल रहे जमाखोरी और कालाबाजारी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, उन्हें सूचना प्राप्त हुई थी कि भद्रवाह इलाके में कुछ लोग घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की अवैध रूप से जमाखोरी कर उन्हें अधिक कीमत पर बेच रहे हैं. सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित स्थान पर छापेमारी की और वहां से 75 एलपीजी सिलेंडर बरामद किए.

तीन आरोपी गिरफ्तार

भद्रवाह इलाके में LPG की कालाबाजारी पर बड़ा एक्शन लेते हुए डोडा पुलिस ने रोक लगाई है. इसकी साथ छापेमारी में पुलिस तीन आरोपियों को भी हिरासत में लिया है. जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है.

पुलिस ने क्या कहा?

LPG कालाबाजारी के को लेकर डोडो पुलिस एक अधिकारी ने कहा कि आवश्यक वस्तुओं की जमाखोरी और कालाबाजारी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और इस तरह की गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.


ये भी पढ़ें: 13 साल की जंग के बाद हरीश राणा की विदाई बनेगी नई उम्मीद, अंगदान से कई लोगों को मिलेगा जीवन


सरकार के LPG पर निर्देश

सरकार ने स्पष्ट किया है कि देश में घरेलू एलपीजी (LPG) गैस की कोई कमी नहीं है. हालांकि जिन उपभोक्ताओं के घरों में PNG (पाइप्ड नैचुरल गैस) कनेक्शन उपलब्ध है, उन्हें अपने एलपीजी सिलेंडर सरेंडर करने होंगे. ऐसे उपभोक्ता अब नया एलपीजी सिलेंडर नहीं ले सकेंगे. इसके अलावा, गैस सिलेंडर की दोबारा बुकिंग के बीच की अवधि (लॉक-इन पीरियड) को बढ़ाकर 21 से 25 दिन कर दिया गया है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read