Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Jammu-Kashmir: सड़क दुर्घटना में घायल CRPF के एक जवान की इलाज के दौरान मौत

Jammu-Kashmir के बडगाम जिले में शुक्रवार को सड़क दुर्घटना में घायल हुए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के एक जवान की शनिवार को अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई.

Budgam Road Accident

फोटो- सोशल मीडिया

Jammu-Kashmir के बडगाम जिले में शुक्रवार को सड़क दुर्घटना में घायल हुए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के एक जवान की शनिवार को अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार को सड़क हादसे में सीआरपीएफ के 19 जवान घायल हो गए थे. चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया था, जिस कारण हादसा हो गया.

घायल जवान सीआरपीएफ की 181-एफ कंपनी के थे. हादसे की जानकारी मिलने पर बचाव दल तुरंत घटनास्थल पर पहुंचा और घायलों को बडगाम जिले के चरार-ए-शरीफ कस्बे के अस्पताल में भर्ती कराया. डॉक्टरों ने नौ घायल जवानों को श्रीनगर शहर के एसएमएचएस अस्पताल रेफर कर दिया. अधिकारियों ने बताया कि घायल जवानों में से एक ने आज अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. वरिष्ठ अधिकारी घायल जवानों का हालचाल जानने अस्पताल पहुंचे. पुलिस ने घटना का संज्ञान लिया है.

घाटी में तेज और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं. शुक्रवार को श्रीनगर-लेह नेशनल हाईवे पर मम्मार इलाके में एक निजी कार को तेल टैंकर ने टक्कर मार दी थी, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए थे. अधिकारियों ने बताया था कि निजी कार का चालक धीमी गति से चल रहे वाहनों की कतार को ओवरटेक कर रहा था. इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे एक तेल टैंकर ने कार को टक्कर मार दी थी.

पुलिस ने घटना के संबंध में मामला दर्ज कर तेल टैंकर के चालक को हिरासत में ले लिया. कार में सवार अन्य दो घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां बाद में उन्हें छुट्टी दे दी गई.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital