Terrorists Killed in Kashmir: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के केरन सेक्टर में सुरक्षा बलों ने एक और घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया है. भारतीय सेना ने शुक्रवार को बताया कि इस अभियान में दो आतंकियों को मार गिराया गया है और इलाके में तलाशी अभियान अभी भी जारी है.
सेना की चिनार कोर का एक्स पोस्ट
सेना की चिनार कोर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी दी कि यह ऑपरेशन 7 नवंबर को शुरू किया गया था. एजेंसियों से मिली खास खुफिया सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने कार्रवाई की. चिनार कोर के मुताबिक, चौकस जवानों ने संदिग्ध हलचल देखी और आतंकियों को चुनौती दी. जवाब में आतंकियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद मुठभेड़ हुई और दोनों आतंकी मारे गए.
Update : OP PIMPLE, Keran, Kupwara
Two terrorists have been neutralised by the security forces in the ongoing operation.
Search of the area in progress.#Kashmir@adgpi@NorthernComd_IA
— Chinar Corps🍁 – Indian Army (@ChinarcorpsIA) November 8, 2025
सेना का क्या कहना है?
सेना का कहना है कि यह अभियान नियंत्रण रेखा (LoC) के पास उस इलाके में चलाया जा रहा है, जहां पहले भी कई बार घुसपैठ की कोशिशें की जा चुकी हैं. जवानों ने इलाके की नाकेबंदी कर दी है ताकि कोई आतंकी भाग न सके.
छत्रु इलाके में सर्च ऑपरेशन
यह मुठभेड़ ऐसे समय पर हुई है जब तीन दिन पहले ही किश्तवाड़ जिले के छत्रु इलाके में आतंकियों के खिलाफ बड़ा अभियान शुरू किया गया था. वहां भी सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस की संयुक्त टीमों ने ऑपरेशन चलाया था. सूत्रों की माने तो छत्रु में दो से तीन आतंकियों के छिपे होने की आशंका थी.
सर्दियों के आने से पहले सीमा पार से घुसपैठ की कोशिशें तेज हो जाती हैं लेकिन सेना और पुलिस की सतर्कता से ज्यादातर प्रयास नाकाम कर दिए जाते हैं.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




