थरूर ने नेताओं को दिया ज्ञान
Shashi Tharoor On Janmashtami 2025: कांग्रेस नेता शशि थरूर ने जन्माष्टमी के अवसर पर भगवान कृष्ण की शिक्षाओं से प्रेरणा लेते हुए भारतीय नेताओं को कुछ महत्वपूर्ण सबक सिखाए हैं. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट में जन्माष्टमी की बधाई दी और महाभारत, भगवद् गीता और भागवत पुराण में वर्णित श्रीकृष्ण की शिक्षाओं पर जोर दिया.
भगवान कृष्ण की 7 खूबियां
शशि थरूर ने जन्माष्टमी पर (Shashi Tharoor On Janmashtami) भगवान कृष्ण की 7 खूबियों का जिक्र करते हुए भारतीय नेताओं को उनसे सीख लेने की सलाह दी है. आइये जानें उन्होंने क्या कहा है?
1. धर्म सर्वोपरि
शशि थरूर ने कहा कि भगवान कृष्ण का जीवन धर्म की रक्षा के लिए संघर्ष का प्रतीक है. उन्होंने नेताओं से अपील की कि वे अपने निजी हितों के बजाय देश की जनता के हितों के बारे में काम करें.
2. कूटनीतिक और राजनीतिक सोच की कला
भगवान कृष्ण एक कुशल रणनीतिकार और कूटनीतिज्ञ थे. उन्होंने शांतिपूर्ण बातचीत के जरिए महाभारत के युद्ध को रोकने की कोशिश की थी. थरूर ने नेताओं से कहा कि वे सत्ता में रहते हुए राजनीतिक सोच के महत्व को समझें और अन्य दलों के साथ-साथ राष्ट्रों के साथ कुशल बातचीत करें.
3. सशक्त नेतृत्व का महत्व
भगवान कृष्ण ने युद्ध लड़ने के बजाय अर्जुन के सारथी बनने का फैसला किया था. थरूर ने कहा कि एक सच्चा नेता अपनी टीम के सदस्यों को सशक्त बनाता है और उन्हें सफलता की ओर ले जाता है.
4. निष्काम कर्म (निस्वार्थ कर्म) का दर्शन
भगवत गीता में कर्म को प्रधान बताया गया है. थरूर ने कहा कि नेताओं को सत्ता, प्रसिद्धि या धन की लालच के बगैर समाज के हितों को ध्यान में रखते हुए काम करना चाहिए.
5. मानव स्वभाव की समझ
भगवान कृष्ण को मानव की अच्छाई, कामना और अज्ञान की गहरी समझ थी. थरूर ने कहा कि एक अच्छे नेता को मानव स्वभाव का गहन पर्यवेक्षक होना चाहिए और एक अच्छा श्रोता भी होना चाहिए.
6. लोकसंग्रह (विश्व कल्याण) की अवधारणा
भगवान कृष्ण ने हमेशा ही समाज के कल्याण के लिए काम किया है. थरूर ने कहा कि एक राजनेता का पहला काम समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए काम करना होना चाहिए.
7. अहंकार और अधर्म के खतरे
भगवान कृष्ण का जीवन चरित्र उन लोगों के पतन की चेतावनी देता है जो अहंकारी हैं और अधर्म का मार्ग चुनते हैं. थरूर ने नेताओं को सलाह देते हुए कहा कि राजनेताओं को विनम्र और संयमित होना चाहिए.
ये भी पढ़ें: “चोरी चोरी, चुपके चुपके…”, राहुल गांधी ने वोट चोरी का आरोप लगाकर अब किसपर साधा निशाना
शशि थरूर ने जन्माष्टमी के अवसर (Shashi Tharoor On Janmashtami) पर भगवान कृष्ण की शिक्षाओं से प्रेरणा लेते हुए भारतीय नेताओं को महत्वपूर्ण सबक सिखाए हैं. उन्होंने कहा कि नेताओं को भगवान कृष्ण की शिक्षाओं से सीख लेनी चाहिए और समाज के कल्याण के लिए काम करना चाहिए. दिग्विजय सिंह ने थरूर को बधाई दी और उनके विचारों की सराहना की, लेकिन साथ ही एक तंज भी कसा है.
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



