Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Chhattisgarh: जशपुर पर्यटन वेबसाइट Easemytrip से जुड़ा, सीएम साय ने कहा- प्रदेशवासियों के लिए गर्व का विषय

जशपुर पर्यटन वेबसाइट इजमाइट्रिप में शामिल होने वाला राज्य का पहला जिला बन गया है. पर्यटक अब जशपुर पर्यटन स्थल की संपूर्ण जानकारी इस वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं.

सीएम विष्णुदेव साई. (फाइल फोटो)

छत्तीसगढ़ का जशपुर पर्यटन वेबसाइट इजमाइट्रिप (Easemytrip) में शामिल होने वाला राज्य का पहला जिला बन गया है. पर्यटक अब जशपुर पर्यटन स्थल की संपूर्ण जानकारी इस वेबसाईट पर जाकर देख सकते हैे. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार (8 दिसंबर) को खुद एक्स पर पोस्ट कर इस बारे में जानकारी दी. सीएम साय ने लिखा कि वैश्विक पर्यटन नक्शे में जशपुर जिले का शामिल होना सभी प्रदेशवासियों के लिए गर्व का विषय है.

वेबसाइट के फाउंडर ने भी की तारीफ

वहीं इजमाइट्रिप वेबसाइट के फाउंडर और सीईओ निशांत पिट्टी (Nishan Pitti) ने सीएम साय के पोस्ट को कोट करते हुए लिखा कि हम जशपुर का स्वागत करते हुए रोमांचित हैं. जशपुर की हरी-भरी घाटियां और प्राकृतिक सुंदरता का जश्न मनाना जरूरी है. हमें इस छिपे हुए रत्न को देश भर के पर्यटन प्रेमियों के करीब लाने पर गर्व है. इजमाइट्रिप भारत के अनदेखे खजानों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है और यह छत्तीसगढ़ की समृद्ध पर्यटन क्षमता को वैश्विक मानचित्र पर चमकाने की दिशा में एक कदम आगे है.

इस पहल में आपके समर्थन के लिए धन्यवाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी. जशपुर की कई यादगार यात्राओं के लिए शुभकामनाएं.


ये भी पढ़ें: सिद्धू मूसेवाला पर लिखी किताब तो पिता ने दर्ज करा दिया केस…आखिर ऐसा क्या था किताब में…?


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital