Bharat Express DD Free Dish

झांसी में सड़क पर बैठी गाय बनी काल: सिर के बल गिरा युवक, हादसे के बाद तमाशबीन बने रहे राहगीर

Jhansi Accident Case: झांसी में आवारा पशु के कारण एक और जान चली गई. दोस्त की बर्थडे पार्टी से घर लौट रहे युवक की बाइक सड़क पर बैठी गाय से टकरा गई. सिर के बल गिरने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई.

Tragic Bike Accident Captured on CCTV in Jhansi

Jhansi Accident Case:झांसी/पुनीत अग्रवाल: झांसी के सीपरी बाजार थाना क्षेत्र में आवारा मवेशी की वजह से एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है. दोस्त की जन्मदिन पार्टी से घर लौट रहे 28 वर्षीय किसान की बाइक सड़क पर बैठी गाय से टकरा गई, जिससे उसकी मौत हो गई.

झांसी के सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के भोजला गांव में आवारा मवेशी के कारण एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. दोस्त की बर्थडे पार्टी से बाइक से घर लौट रहे संदीप यादव की बाइक सड़क पर अंधेरे में बैठी गाय से टकरा गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि संदीप हवा में उछलकर सिर के बल सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से परिजन उसे झांसी मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

क्या है पूरा मामला?

झांसी के भोजला गांव निवासी 28 वर्षीय संदीप यादव खेती-किसानी का काम करता था. बुधवार रात वह अपने दोस्त की बर्थडे पार्टी में शामिल होने वीरू ढाबा गया था. रात करीब 10 बजे पत्नी का फोन आने के बाद वह अपनी बाइक से घर वापस लौटने के लिए निकला.

लापरवाही के कारण युवक की मौत (Jhansi CCTV Accident)

घर से महज 300 मीटर पहले सड़क पर घुप्प अंधेरा होने के कारण संदीप को वहां बैठी गायें नजर नहीं आईं. तेज रफ्तार बाइक सीधे सड़क पर बैठी एक गाय से जा टकराई. टक्कर इतनी भीषण थी कि संदीप करीब 10 फीट हवा में उछला और सीधे सिर के बल सड़क पर आ गिरा. राहगीरों की लापरवाही भी सामने आई, जहां हादसे के बाद कई वाहन पास से गुजरे लेकिन किसी ने समय पर मदद नहीं की.

पुलिस जांच शुरु (Jhansi Police)

घटना के कुछ देर बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायल संदीप को सड़क किनारे किया. परिजन उसे तत्काल झांसी मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. संदीप अपने पीछे पत्नी मोहिनी और 6 साल के बेटे शौर्य को छोड़ गया है. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ें-‘सुहागरात में हो गई थी बात’, बहन दिव्या की हत्या पर प्रज्ञा मिश्रा ने किया खुलासा

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read