Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

जगद्गुरु परमहंस महाराज का बड़ा बयान, बोले- बाबरी मस्जिद का जैसे विध्वंस हुआ, वैसे ही औरंगजेब की कब्र का होगा, अगर…

परमहंस महाराज ने कहा कि कई बार मुंबई, महाराष्ट्र का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने भाजपा, शिवसेना से आग्रह किया है कि महाराष्ट्र के लिए सबसे बड़ा कलंक औरंगजेब की कब्र है.

जगद्गुरु परमहंस महाराज

जगद्गुरु परमहंस महाराज

अयोध्या छावनी के पीठाधीश्वर जगद्गुरु परमहंस महाराज ने महाराष्ट्र सरकार को चेतावनी देते हुए कहा, “सरकार औरंगजेब की की कब्र को हटाए, नहीं तो जिस तरह से बाबरी मस्जिद का विध्वंस हुआ, उसी तरह औरंगजेब की कब्र का भी होगा.”

उन्होंने महाराष्ट्र स्थित औरंगजेब की कब्र को ‘कलंक’ बताया. उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से औरंगजेब की कब्र को हटाने की मांग की गई है. अगर महाराष्ट्र की मौजूदा सरकार कब्र हटाने के लिए आश्वासन देती है, तो ठीक है. नहीं तो हम कब्र हटाने के लिए कूच करेंगे. लगभग दो करोड़ संत ये काम स्वयं करेंगे.

औरंगजेब की कब्र को कलंक बताया

परमहंस महाराज ने कहा कि कई बार मुंबई, महाराष्ट्र का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने भाजपा, शिवसेना से आग्रह किया है कि महाराष्ट्र के लिए सबसे बड़ा कलंक औरंगजेब की कब्र है. जिसे हटाने के लिए हमने सरकारों से पहले भी आग्रह किया है और एक बार फिर कह रहा हूं कि औरंगजेब की कब्र को जल्द से जल्द हटाया जाए.

उन्होंने कहा कि प्रयागराज में करोड़ों की संख्या में साधु संत आए हैं. जैसे ही कुंभ संपन्न होगा, वहां के बाद संत समाज महाराष्ट्र के लिए कूच करेगा. जिसके लिए हमने सभी हिंदूवादी संगठनों से बातचीत करने योजना बना ली है. अगर महाराष्ट्र सरकार मुद्दे को गंभीरता से लेकर कोई समय सीमा निर्धारित नहीं करती है, तो कुंभ के बाद लगभग दो करोड़ साधु संत महाराष्ट्र के लिए रवाना होंगे. जिस तरह से अयोध्या में बाबरी मस्जिद को विध्वंस किया गया, ठीक इसी प्रकार महाराष्ट्र से औरंगजेब की कब्र को हटा देंगे.

यह भी पढ़ें- जानें कौन हैं राष्ट्रपति ट्रंप के साथ उपराष्ट्रपति बने जेडी वेंस? भारत से है खास नाता…

परमहंस महाराज ने कहा कि महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के दौरान हमने लोगों से अपील की थी कि भाजपा गठबंधन की सरकार बनाई जाए. महाराष्ट्र में सनातन प्रेमियों ने भाजपा की सरकार बनाई. इसलिए यह जरूरी हो जाता है कि यहां से औरंगजेब की कब्र हटाई जाए.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital