देश

हनुमान मंदिरों को निशाना बनाता था ‘कालबेलिया गैंग’, लाल किताब से हुआ खुलासा, सांसद सिंधिया ने दी पुलिस को बधाई

Kalbelia Gang: मध्यप्रदेश के गुना में महाभारत काल के प्रचीन हनुमान मंदिर में डकैती की वारदात के सिलसिले में आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लिया गया है. पुलिस रिमांड पर लिए गए आरोपियों ने कबूल किया है कि उसकी गैंग विशेषतौर पर हनुमान मंदिर को अपना निशाना बनाती थी. बता दें कि कालबेलिया गैंग के मुख्य सरगना बाबूलाल कालबेलिया के पास से दो दर्जन लाल किताब मिले हैं. बताया जा जा रहा है कि इन लाल किताबों में बड़े लेनदेन का हिसाब दर्ज है. इस किताबों में कई मोबाइल नंबर भी लिखे मिले हैं. फिलहाल पुलिस इसकी जांच में जुटी है. वहीं, पुलिस ने बताया कि जब बदमाशों को रिमांड पर लिया तो पूरा मामला खुलकर सामने आया.

सांसद सिंधिया ने दी पुलिस को बधाई

कालबेलिया गैंग पर कार्रवाई को लेकर केंद्रीय मंत्री और गुना के सांसद ज्योतिरादित्य सिंघिया ने भी एक्स पर पोस्ट कर पुलिस को धन्यवाद किया है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा- “टेकरी सरकार की जय! यह प्रत्येक गुना क्षेत्रवासी के लिए अत्यंत हर्ष का विषय है कि हनुमान टेकरी मंदिर में चोरी किए गए भव्य आभूषण टेकरी सरकार में पुनः स्थापित किए गए हैं. इस उपलब्धि के लिए मध्य प्रदेश और राजस्थान की पुलिस व प्रशासन का धन्यवाद.

उन्होंने पोस्ट में आगे लिखा कि आपके सहयोग से टेकरी सरकार की सरकारात्मक ऊर्जा और दिव्यता फिर से उजागर हुई है. हमने एसआईटी के साथ मिलकर 20 दिनों तक दिन-रात निगरानी और जांच की ताकि इस पवित्र धरोहर को सुरक्षित वापस लिया जा सके. इस सफल मिशन के लिए पूरी टीम को एक बार फिर से धन्यवाद.”

बता दें कि बीते 24 अगस्त की रात में हनुमान टेकरी मंदिर में डकैती की गई थी, जिसमें राजस्थान के एक ज्वैलर समेत कालबेलिया गैंग के 8 सदस्य आरोपी बनाए गए थे. उन आरोपियों में से तीन को गिरफ्तार किया जा चुका है. विशेष जांच दल ने 20 दिन में हनुमान टेकरी मंदिर डकैती का खुलासा किया.

-भारत एक्सप्रेस

Dipesh Thakur

Recent Posts

राम भक्तों के लिए खुशखबरी! रामलला के दर्शन हुए और आसान, मुफ्त पास की बढ़ाई गई सीमा

अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…

5 minutes ago

पीएम मोदी के विजन को मिली बड़ी रफ्तार: नमो भारत ने पूरे किए परिचालन के 3 सफल साल

पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…

1 hour ago

अमित शाह का पंजाब सरकार पर हमला, बोले- नशे के खिलाफ आवाज दबाने वालों को नहीं छोड़ेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…

2 hours ago

राष्ट्र को अस्थिर करने वाली राजनीति से बचें; संविधान का सम्मान सर्वोपरि: इंद्रेश कुमार

लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…

2 hours ago

IP Extension दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी, केवल पास धारकों को मिलेगी एंट्री

प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…

2 hours ago

कौन हैं मां सिद्धिदात्री? जानिए भगवान शिव को कैसे मिली थीं आठ सिद्धियां और क्या है अर्धनारीश्वर की कथा

Ardhanarishvara Story: मां सिद्धिदात्री को नवदुर्गा का नौवां रूप माना जाता है. प्रचलित कथा के…

2 hours ago