Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

हनुमान मंदिरों को निशाना बनाता था ‘कालबेलिया गैंग’, लाल किताब से हुआ खुलासा, सांसद सिंधिया ने दी पुलिस को बधाई

Kalbelia Gang: कालबेलिया गैंग पर कार्रवाई को लेकर केंद्रीय मंत्री और गुना के सांसद ज्योतिरादित्य सिंघिया ने भी एक्स पर पोस्ट कर पुलिस को धन्यवाद किया है.

kalbelia gang Lal Kitab

कालबेलिया गैंग के लाल किताब से मिली करोड़ों रुपये के लेनदेन की जानकारी.

Kalbelia Gang: मध्यप्रदेश के गुना में महाभारत काल के प्रचीन हनुमान मंदिर में डकैती की वारदात के सिलसिले में आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लिया गया है. पुलिस रिमांड पर लिए गए आरोपियों ने कबूल किया है कि उसकी गैंग विशेषतौर पर हनुमान मंदिर को अपना निशाना बनाती थी. बता दें कि कालबेलिया गैंग के मुख्य सरगना बाबूलाल कालबेलिया के पास से दो दर्जन लाल किताब मिले हैं. बताया जा जा रहा है कि इन लाल किताबों में बड़े लेनदेन का हिसाब दर्ज है. इस किताबों में कई मोबाइल नंबर भी लिखे मिले हैं. फिलहाल पुलिस इसकी जांच में जुटी है. वहीं, पुलिस ने बताया कि जब बदमाशों को रिमांड पर लिया तो पूरा मामला खुलकर सामने आया.

सांसद सिंधिया ने दी पुलिस को बधाई

कालबेलिया गैंग पर कार्रवाई को लेकर केंद्रीय मंत्री और गुना के सांसद ज्योतिरादित्य सिंघिया ने भी एक्स पर पोस्ट कर पुलिस को धन्यवाद किया है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा- “टेकरी सरकार की जय! यह प्रत्येक गुना क्षेत्रवासी के लिए अत्यंत हर्ष का विषय है कि हनुमान टेकरी मंदिर में चोरी किए गए भव्य आभूषण टेकरी सरकार में पुनः स्थापित किए गए हैं. इस उपलब्धि के लिए मध्य प्रदेश और राजस्थान की पुलिस व प्रशासन का धन्यवाद.

उन्होंने पोस्ट में आगे लिखा कि आपके सहयोग से टेकरी सरकार की सरकारात्मक ऊर्जा और दिव्यता फिर से उजागर हुई है. हमने एसआईटी के साथ मिलकर 20 दिनों तक दिन-रात निगरानी और जांच की ताकि इस पवित्र धरोहर को सुरक्षित वापस लिया जा सके. इस सफल मिशन के लिए पूरी टीम को एक बार फिर से धन्यवाद.”

kalbelia gang

बता दें कि बीते 24 अगस्त की रात में हनुमान टेकरी मंदिर में डकैती की गई थी, जिसमें राजस्थान के एक ज्वैलर समेत कालबेलिया गैंग के 8 सदस्य आरोपी बनाए गए थे. उन आरोपियों में से तीन को गिरफ्तार किया जा चुका है. विशेष जांच दल ने 20 दिन में हनुमान टेकरी मंदिर डकैती का खुलासा किया.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital