रविन्द्र जडेजा
रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा के बीच साझेदारी सुबह ही टूट गयी जिसके बाद भारतीय पारी को सिमटने में ज्यादा देर नहीं लगी. भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट के दूसरे दिन शुक्रवार को अपनी पहली पारी में 376 रन बनाये.
आज के दिन भारतीय टीम अपने कल के स्कोर में 37 रन जोड़ पाई. भारत को पहले तीन झटके तस्कीन अहमद ने दिए जबकि हसन महमूद ने जसप्रीत बुमराह के रूप में अंतिम विकेट लेकर भारतीय पारी को ऑलआउट कर दिया. महमूद ने पंजा खोलते ही सजदा किया. वह भारत में पांच विकेट हॉल लेने वाले बांग्लादेश के पहले गेंदबाज़ भी बन गए हैं. कल भारत के पहले चार विकेट भी महमूद ने ही लिए थे.महमूद को 83 रन पर पांच विकेट तथा तस्कीन अहमद को 55 रन पर तीन विकेट मिले.
भारत के अनुभवी ऑफ स्पिन ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन ने भारतीय पारी में शीर्ष स्कोरर की भूमिका निभाई. बांग्लादेश ने दूसरे दिन की शुरुआत दूसरी नई गेंद लेकर की, जबकि अश्विन ने नाबाद 102 रन से आगे खेलना शुरू किया और भारत की पारी को 339/6 से आगे बढ़ाया.
तस्कीन अहमद ने दिन के अपने दूसरे ओवर में ही को रवींद्र जडेजा को आउट कर दिया, तस्कीन ने गेंद को बल्ले के किनारे से सीधा कीपर के हाथों में पहुंचाकर 199 रन की साझेदारी को तोड़ दिया. बाएं हाथ का यह बल्लेबाज 14 रन से अपना शतक बनाने से चूक गया.
आकाश दीप (17) चार चौके लगाने के बाद तस्कीन की गेंद पर मिड-ऑफ पर कैच हो गए. तस्कीन ने दिन का अपना तीसरा विकेट तब लिया जब अश्विन ने सही समय पर ड्राइव नहीं किया और मिड-ऑफ पर कैच दे बैठे और 133 गेंदों पर 113 रन बनाकर आउट हो गए. इस पर चेपॉक में मौजूद दर्शकों ने खड़े होकर उनका अभिवादन किया.
महमूद ने दूसरे दिन के एक घंटे से भी कम समय में जसप्रीत बुमराह को थर्ड स्लिप में कैच कराकर भारत की पहली पारी समाप्त कर दी. तेज गेंदबाज भारत में टेस्ट मैचों में पांच विकेट लेने वाले बांग्लादेश के पहले गेंदबाज भी बने. संक्षिप्त स्कोर: भारत 91.2 ओवर में 376 रन (रविचंद्रन अश्विन 113, रवींद्र जडेजा 86; हसन महमूद 5-83, तस्कीन अहमद 3-55).
ये भी पढ़ें- कर्नाटक में बलात्कार और हनी ट्रैप मामले में भाजपा विधायक गिरफ्तार
-भारत एक्सप्रेस
दिल्ली हाई कोर्ट ने AISA अध्यक्ष नेहा बोरा की उस याचिका को खारिज कर दिया…
दिल्ली हाई कोर्ट ने पूर्व क्रिकेटर सौरभ गांगुली के पर्सनालिटी राइट्स मामले में फिल्म 'दूसरा'…
नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग वाली याचिका पर राऊज…
अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (AGEL) ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही (H1 FY27) में…
कला और साहित्य के माध्यम से भारत और रूस के बीच सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ावा…
गुजरात के कच्छ में स्थित मुंद्रा पोर्ट भारत के समुद्री व्यापार की रीढ़ बन चुका…