दिल्ली में प्रॉपर्टी डीलर मंजीत सिंह बंटी की हत्या
Delhi Crime News: दिल्ली के पॉश इलाके कालकाजी में एक प्रॉपर्टी डीलर की बेरहमी से हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान मंजीत सिंह उर्फ बंटी के रूप में हुई है. यह घटना कालकाजी थाना क्षेत्र के L-8 इलाके की बताई जा रही है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
विवाद से शुरू हुई कहासुनी
जानकारी के मुताबिक, बिल्डिंग के बाहर रहने वाले कुछ लोगों के बीच किसी बात को लेकर बहस शुरू हुई. देखते ही देखते यह विवाद हाथापाई में बदल गया. इस झगड़े में बंटी और उनके भाई दिलबाग सिंह घायल हो गए.
अस्पताल पहुंचने से पहले बिगड़ी हालत
घटना के बाद घायलों को तुरंत AIIMS ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया. वहां डॉक्टरों ने मंजीत सिंह उर्फ बंटी को मृत घोषित कर दिया, जबकि उनके भाई दिलबाग सिंह का इलाज जारी है.
बिल्डिंग के बाहर हुआ झगड़ा
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर और तीसरी मंजिल पर रहने वाले लोगों के बीच विवाद हुआ था. पहले बाहर बहस हुई और फिर मामला इतना बढ़ गया कि हाथापाई शुरू हो गई. इसी दौरान बंटी और उनके भाई घायल हो गए.
CCTV फुटेज से सुराग तलाश
पुलिस ने घटना के बाद जांच तेज कर दी है. बिल्डिंग और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि विवाद की पूरी तस्वीर सामने आ सके. पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि झगड़े की शुरुआत किस वजह से हुई और हाथापाई के दौरान क्या हुआ.
ये भी पढ़ें-वाराणसी में 30 लाख का इनामी नक्सली ढेर, TPC कमांडर बृजेश गंझू एनकाउंटर में मारा गया
पुलिस ने बनाई टीमें
घटना में शामिल लोगों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कई टीमें बनाई हैं. अधिकारियों का कहना है कि CCTV फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


