होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
Vulture in Kanpur: आज हमारे देश में गिद्धों की अधिकांश प्रजातियां विलुप्त होती जा रही हैं, ऐसे में अब उत्तर प्रदेश के कानपुर में विलुप्त हो चुका गिद्ध पाया गया है, इस गिद्ध को देखकर स्थानीय लोग हैरान रह हैं. एक रिपोर्ट के मुताबिक, यह एक विलुप्तप्राय हिमालयन प्रजाति का गिद्ध है, जो कानपुर के कर्नलगंज के ईदगाह कब्रिस्तान में देखा गया है, जो करीब एक हफ्ते से इलाके में रह रहा है. इस विशालकाय पक्षी की पांच-पांच फीट लंबे पंख है. इसे देखने के लिए लोगो की भीड़ जमा हो गई. इसकी सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और वन विभाग की टीम पहुंची.
वन विभाग की टीम ने इस गिद्ध को पकड़कर चिड़ियाघर प्रशासन को सौंप दिया है. इस गिद्ध को कानपुर के चिड़ियाघर में क्वारंटीन किया जाएगा. इसके साथ ही, यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इतनी दुर्लभ प्रजाति का यह गिद्ध आखिरकहां से आया था.वहीं अब उसकी हर गतिविधि पर नजर भी रखी जा रही है.
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर इसका विडियो काफी वायरल हो रहा है. जिसमें गिद्ध के बड़े-बड़े पंख उसकी खूबसूरती को बयां कर रही हैं. वीडियो में आप देख सकते है कि गिद्ध के पंख काफी बड़े हैं और एक शख्स ने इसे पकड़ा हुआ है. इस दुर्लभ गिद्ध को देखने के लिए मौके पर लोगों की भीड़ भी इकट्ठा हो गई.
मिली जानकारी के मुताबिक यह एक हिमालयन ग्रिफॉन गिद्ध है, जो ज्यादातर तिब्बती पठार के हिमालय में ही देखा जाता है. भारत में गिद्धों की नौ में से चार प्रजातियां संकटग्रस्त प्रजातियों की IUCN रेड लिस्ट में ‘गंभीर रूप से लुप्तप्राय’ श्रेणी में रखा गया हैं. गिद्धों को भारतीय वन्यजीव संरक्षण अधिनियम (1972) की अनुसूची-I में भी रखा गया है, जो देश में वन्यजीवों के लिए सुरक्षा की सर्वोच्च श्रेणी में आता है.
Gold Silver Rate: आज सुबह सोना 3,907 रुपए और चांदी 9,680 रुपए प्रति किलो सस्ती…
26/11 की 18वीं बरसी पर सिर्फ शहीदों को याद करना काफी नहीं है, मेरी राय…
India US Trade: अमेरिका ने भारत समेत 14 व्यापारिक साझेदारों पर नए आयात शुल्क का…
Aaj Ka Panchang: 26 नवंबर 2026 को मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि…
Aaj Ka Rashifal: Aaj Ka Rashifal 26 November 2026: गुरुवार सुबह चंद्रमा मिथुन राशि में…
Jio Happy New Year Plan 399 unlimited 4G 5G data: रिलायंस जियो ने 'हैप्पी न्यू…