देश

कर्नाटक CM के शपथ ग्रहण समारोह में KCR और केजरीवाल को न्योता नहीं, इन नेताओं को कांग्रेस ने बुलाया

Karnataka Politics: कांग्रेस कर्नाटक में अपनी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में विपक्ष के प्रमुख नेताओं को आमंत्रित करके विपक्षी एकजुटता का संदेश देने की तैयारी में है. सिद्धरमैया 20 मई को कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. उनके साथ डी.के. शिवकुमार भी शपथ लेंगे जो इस सरकार में उप मुख्यमंत्री होंगे. पहले भी गैर-बीजेपी शासित राज्यों में सरकार बनने पर विपक्ष के नेताओं को एक मंच पर लाकर एकजुटता दिखाने की कोशिश हो चुकी है, हालांकि, चुनावों में वह एकजुटता नजर नहीं आई है.

सिद्धारमैया के सीएम के तौर पर शपथ ग्रहण समारोह को लेकर कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह के लिए समान विचारधारा वाले दलों के नेताओं को आमंत्रित किया जा रहा है. कांग्रेस शपथ ग्रहण के मौके पर विपक्षी एकजुटता का संदेश देने का प्रयास कर रही है. अगले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पिछले कुछ महीनों से कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और जनता दल (यूनाइटेड) के शीर्ष नेता नीतीश कुमार विपक्षी एकजुटता का प्रयास कर रहे हैं.

इस प्रयास के तहत खड़गे कई विपक्षी नेताओं से बात और मुलाकात कर चुके हैं. दूसरी तरफ नीतीश कुमार भी कई विपक्षी नेताओं से मुलाकात कर एक मंच पर आने की सलाह दे चुके हैं. आने वाले दिनों में बिहार की राजधानी पटना में विपक्ष के प्रमुख नेताओं की एक बैठक भी हो सकती है. वहीं  जद(यू) प्रवक्ता राजीव रंजन ने पुष्टि की है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कर्नाटक में कांग्रेस सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे.

सिद्धारमैया के शपथ ग्रहण समारोह के लिए विभिन्न दलों के नेताओं को न्योता देने के लिए लिस्ट तैयार कर ली गई है. वहीं सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और तेलंगाना के सीएम केसीआर समेत कई नामों को शामिल नहीं किया गया है.

इन नेताओं को भेजा गया न्योता

जिन नेताओं को निमंत्रण दिया गया है उनमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार के अलावा, डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन, झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन, पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती, सीपीआई (मार्क्सवादी) के महासचिव सीताराम येचुरी, पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, एनसीपी प्रमुख शरद पवार और महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे का नाम शामिल है.

ये भी पढ़ें: The Kerala Story: ममता सरकार को बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने ‘द केरल स्टोरी’ से हटाया बैन

विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने दर्ज की बड़ी जीत

बता दें कि कर्नाटक में 224 सदस्यीय विधानसभा के लिए 10 मई को हुए चुनाव में कांग्रेस ने शानदार जीत हासिल करते हुए 135 सीटें अपने नाम कीं, जबकि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा नीत जनता दल (सेक्युलर) ने क्रमश: 66 और 19 सीटें जीतीं.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

प्रियंका गांधी के आवास पर हुई अहम बैठक में बनी रणनीति, अगले 3-4 दिनों में सपा को सौंपी जा सकती है संभावित सीटों की सूची

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी…

6 minutes ago

कद छोटा पर दिमाग बड़ा! साइकिल चलाने के लिए बच्चों ने किया गजब जुगाड़, वीडियो VIRAL

सोशल मीडिया पर दो बच्चों का बड़ी साइकिल चलाने का अनोखा देसी जुगाड़ वायरल हो…

25 minutes ago

Gold-Silver Price: ग्लोबल मार्केट में उतार-चढ़ाव के बीच जानिए आज आपके शहर में क्या है सोना-चांदी का भाव?

Gold-Silver Price Today: दशहरे के दिन सोने और चांदी के बाजार में क्या रहे हाल?…

27 minutes ago

PAK की मौजूदगी में हूतियों ने मार डाले 53 यमनी सैनिक, सऊदी में क्या कर रही मुनीर की फौज?

यमन के शबवा इलाके में हूती विद्रोहियों के हमले में सऊदी समर्थित सरकारी सेना के…

42 minutes ago

रावण मरा नहीं… भारत के 34 गांवों में बसा! जानिए लंकेश के नाम दर्ज इन गांवों का अनोखा सच

Ajab Gajab News: दशहरे पर देश भर में रावण दहन होता है, लेकिन क्या आप…

51 minutes ago

100 साल बेमिसाल! आरएसएस के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुभकामनाएं दी. उन्होंने…

1 hour ago