सोते समय अचानक क्यों लगता है ऊंचाई से गिरने का झटका? जानें वजह
कर्नाटक में हार की समीक्षा करेगी बीजेपी
Karnataka Assembly Election 2023: कर्नाटक के विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार ने बीजेपी को करारा झटका दे दिया है. भाजपा को 2018 के 104 सीटों की तुलना में इस बार सिर्फ 65 सीटों पर ही संतोष करना पड़ा है, जबकि कांग्रेस शानदार जीत हासिल करते हुए 136 सीटों पर अपना परचम लहराती नजर आ रही है. दक्षिण भारत के अन्य राज्यों में विस्तार की मुहिम में जुटी भाजपा को कर्नाटक के चुनावी नतीजों से बड़ा झटका लगा है.
चुनावी नतीजों के बाद से अब इस बात की समीक्षा की जा रही है कि लिंगायतों ने अपना वोट बीजेपी से क्यों हटा दिया. पार्टी सूत्रों के मुताबिक, कर्नाटक में मिली इस करारी हार की समीक्षा के लिए बीजेपी जल्द ही बैठक कर सकती है.
कर्नाटक भाजपा के एक दिग्गज नेता ने एक न्यूज एजेंसी से बात करते हुए बताया कि पार्टी विधानसभा स्तर, जिला स्तर और राज्य स्तर पर हार के कारणों की समीक्षा करेगी और इस बात का विश्लेषण करेगी कि पार्टी अपने मुद्दों के साथ जनता को क्यों नहीं कनेक्ट कर पाई? दरअसल, प्रारंभिक तौर पर पार्टी का यह मानना है कि जेडी-एस का वोट कांग्रेस को मिलने के कारण उसे इतनी शानदार जीत मिली है, लेकिन पार्टी के लिए सबसे चिंताजनक नतीजे मुंबई कर्नाटक और हैदराबाद कर्नाटक से आए हैं. इन दोनों ही इलाकों को लिंगायत बहुल इलाका माना जाता है.
पार्टी की तरफ से राज्य में लिंगायतों के बड़े नेता बीएस येदियुरप्पा लगातार चुनाव प्रचार कर रहे थे. वहीं पार्टी ने लिंगायत समुदाय के ही बसवराज बोम्मई को मुख्यमंत्री बना रखा था और चुनाव जीतने पर उन्हें ही मुख्यमंत्री बनाने का वादा भी किया था, लेकिन इसके बावजूद लिंगायत मतदाताओं का वोट नहीं मिल पाना भाजपा के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है. बीजेपी के लिए सबसे ज्यादा चिंताजनक बात तो यह है कि इस बार बड़ी तादाद में कांग्रेस लिंगायत विधायकों को जिताकर लाई है और अगर यह ट्रेंड कंटिन्यू रहा तो पार्टी के लिए राज्य में रिवाइव करना बहुत मुश्किल होगा.
गृह मंत्री अमित शाह 9 नवंबर को गांधीनगर में ₹1,024 करोड़ के 30 प्रोजेक्ट्स का…
अंबाला में गृह मंत्री अमित शाह ने 'आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक' का…
20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…
MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…
सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…
UPSC Mains Result 2026 Civil Services exam interview: UPSC ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2026…