होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
इंडियन रेलवे
Indian Railways Confirm Ticket Booking: भारतीय रेलवे जल्द ही एक नया फीचर लाने वाली है. अब वेटिंग टिकट वाले यात्री आसानी से जान सकेंगे कि किस बोगी में कितनी सीटें खाली हैं. रेलवे की इस सुविधा से यात्रियों को कंफर्म टिकट लेने में आसानी होगी. इस फीचर की मदद से रेलवे यात्रियों के मोबाइल पर खाली सीटों की लिस्ट भेजेगा.
रेलवे के मुताबिक यह सुविधा अगले तीन महीने में शुरू कर दी जाएगी. नई सुविधाओं को जोड़ने की प्रक्रिया शुरू हो रही है. इस नई व्यवस्था के तहत आईआरसीटीसी की वेबसाइट से टिकट बुक करने वाले यात्रियों को गेट ट्रेन चार्ट चुनने का मौका मिलेगा. इसके बाद आईआरसीटीसी द्वारा भेजे गए मैसेज का लिंक खोलकर खाली सीटों की जानकारी मिल जाएगी.
मैसेज आने के बाद आप लिंक खोल के पता कर सकते है कि वे किस ट्रेन में सफर कर रहे हैं और वहां कितनी सीटें खाली हैं. साथ ही यह भी जान सकेंगे कि किस कैटेगरी में सीटें खाली हैं. रेलवे के नियमों के मुताबिक ये टिकट पहले आओ पहले पाओ के आधार पर बांटे जाएंगे. भास्कर की रिपोर्ट में कहा गया है कि इस सर्विस की फीस 5 रुपये से लेकर 10 रुपये तक हो सकती है या जीरो भी हो सकती है.
ये भी पढ़ें- Tata Motors ने केपेक्स बढ़ाने का किया फैसला, JLR और PV बिजनेस में करेगी 38 हजार करोड़ का निवेश
अगर आप फिर भी खाली सीट का पता लगाना चाहते हैं तो आपको आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाना होगा. यहां गेट ट्रेन चार्ट के जरिए खाली सीट की जानकारी मिल सकती है. हालांकि पहले यात्रियों के मोबाइल पर खाली सीटों का ब्योरा भेजने की सुविधा नहीं थी, लेकिन अब यह सुविधा भी मिल सकेगी.
-आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर टिकट बुक करते समय नीचे दिए गए अनुसार चार्ट या वैकेंसी का विकल्प चुनना होगा.
-फिर यात्री का विवरण दर्ज करने के बाद गेट चार्ट विकल्प पर क्लिक करें.
-एसएमएस या व्हाट्सएप के माध्यम से अलर्ट प्राप्त करें विकल्प का चयन करना होगा.
-अब अगर आपकी सीट कन्फर्म नहीं होती है तो आपको भी इसकी सूचना दी जाएगी.
-आप खाली सीट की जांच कर सकते हैं सीटें बुक कर सकते हैं.
1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…
Pawan Hangman on Saurabh Rajput murder convicts death sentence: मेरठ के सौरभ 'नीला ड्रम' हत्याकांड…
Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…
मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…
उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…
दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…