देश

‘कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार गिराना चाहते हैं, हमें पता है…’, डीके शिवकुमार का BJP और JDS पर बड़ा आरोप

Karnataka Politics: दक्षिण भारतीय राज्‍य कर्नाटक में भाजपा (BJP) और जेडीएस (JDS) के बीच नजदीकियां बढ़ने की खबरों से सत्‍तारूढ़ कांग्रेस के नेता चिंतित हैं. कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार (DK Shivakumar) ने कहा है कि विपक्षी दलों की मिली-भगत हमारी कांग्रेस (Congress) सरकार को गिराने की साजिश है. शिवकुमार ने खासकर, भाजपा और जेडीएस पर ऐसी प्लानिंग करने का आरोप लगाया.

हमारे दुश्मन दोस्त बन गये- डीके शिवकुमार
आज शिवकुमार ने सोमवार (24 जुलाई) को कहा कि भाजपा और जेडीएस नेता समझौता करने की कोशिश कर रहे हैं. उनकी बेंगलुरु या नई दिल्ली में बैठक नहीं हो सकी तो अब उन्होंने सिंगापुर के लिए टिकट बुक कर लिया है. उन्होंने जेडीएस नेताओं को निशाने पर लेते हुए कहा- हमारे दुश्मन दोस्त बन गये हैं.

“मेरे पास सिंगापुर विजिट के बारे में है जानकारी”
डीके शिवकुमार न्‍यूज एजेंसी ANI से बातचीत में कहा- “मेरे पास ऐसे लोगों के बारे में जानकारी है जो कर्नाटक में कांग्रेस सरकार को अस्थिर करने की योजना बनाने के लिए (सिंगापुर) चले गए हैं.” कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस सरकार के खिलाफ सिंगापुर में एक ‘मास्टर रणनीति’ चल रही है. शिवकुमार ने ये टिप्पणी तब की जब उनसे पूर्व CM एचडी कुमारस्वामी की हालिया सिंगापुर यात्रा के बारे में पूछा गया.

“कांग्रेस सरकार के खिलाफ काम कर रहे हैं ये लोग”
कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने कहा, ”मुझे उनकी (एचडी कुमारस्वामी) सिंगापुर यात्रा के बारे में जानकारी है. यहां बेंगलुरु में एक गेम प्लान पूरा करने के बजाय, वे एक रणनीति पर काम करने के लिए सिंगापुर गए हैं.” इससे पहले शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई और एचडी कुमारस्वामी ने बेंगलुरु में एक संयुक्त प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में कहा था कि वे विभिन्न मुद्दों पर राज्य में कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार के खिलाफ मिलकर काम करेंगे. उसके बाद खबर आई कि रविवार को कुमारस्वामी सिंगापुर चले गए हैं.

यह भी पढ़ें: बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने विपक्ष के सांसदों को बताया ‘बेशर्म’ और ‘नामर्द’, सुप्रिया श्रीनेत बोलीं- सदन छोड़कर भागने में है नामर्दगी

किसी भी खेमे का समर्थन नहीं करेंगे हम- एचडी देवेगौड़ा
वहीं, कांग्रेस की सरकार गिराने की साजिश के सवाल पर जेडीएस सुप्रीमो और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा ने पलटवार किया है. एचडी देवेगौड़ा ने कहा है कि उनकी बीजेपी के साथ गठबंधन बनाने या एनडीए में शामिल होने की कोई योजना नहीं है. उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ेगी और एनडीए या विपक्षी दलों के महागठबंधन इंडिया में शामिल नहीं होगी.

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

21 से 27 अक्टूबर तक सजेगा अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा, 24 देशों की झलक और ग्लोबल डांस फेस्टिवल होंगे खास आकर्षण

International Kullu Dussehra: हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा का आयोजन 21 से 27…

5 hours ago

अफजाल अंसारी को हाईकोर्ट से राहत, शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण मामला फिर पहुंचेगा कमिश्नर के पास

UP News: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सांसद अफजाल अंसारी के तीन शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने के…

6 hours ago

UP पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, 3 महीने में वोटिंग कराए सरकार

UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला आया…

6 hours ago

नेफा का काला अध्याय: अक्टूबर 1962 की तबाही

1962 के भारत-चीन युद्ध के दौरान नेफा मोर्चे पर क्या हुआ था? थागला रिज से…

7 hours ago