Bharat Express DD Free Dish

कर्नाटक सेक्स स्कैंडल के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ चार्जशीट दायर, SIT ने शामिल किए 150 गवाहों के बयान

कर्नाटक सेक्स स्कैंडल मामले में प्रज्वल रेवन्ना की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. वो JDS के सांसद रहे हैं. उनके पिता एचडी रेवन्ना JDS के विधायक हैं. वह पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा के पोते हैं.

Prajwal Revanna

प्रज्ज्वल रेवन्ना. (फोटो: फेसबुक)

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Karnataka News: कर्नाटक में सेक्स स्कैंडल के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ एसआईटी ने आज चार्जशीट दायर कर दी है. प्रज्वल से जुड़े 4 मामलों की जांच कर रही एसआईटी ने 2 हजार से ज्यादा पन्नों की चार्जशीट में 150 गवाहों के बयान शामिल किए हैं.

प्रज्वल रेवन्ना का नाम सेक्स स्कैंडल में आने बाद कर्नाटक में कांग्रेस और भाजपा के बीच जमकर सियासी बवाल मचा था. प्रज्वल रेवन्ना जेडीएस के सांसद रहे हैं. इसके अलावा वे जेडीएस विधायक एचडी रेवन्ना के बेटे और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा के पोते हैं.

Prajwal Revanna

प्रज्वल रेवन्ना पर कई महिलाओं से यौन उत्पीड़न का आरोप है. प्रज्वल के खिलाफ रेप, छेड़छाड़, ब्लैकमेलिंग और धमकी देने के आरोपों में एफआईआर दर्ज की गई हैं. कर्नाटक सेक्स स्कैंडल का मामला लोकसभा चुनावों के वक्त उठा था, उस दौरान वो विदेश निकल गए थे. प्रज्वल ने खुद को बाद में बेगुनाह बताया.

— भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read