युवक नीरज यादव
-जुम्मन कुरैशी
Kasganj News: उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले से चौंका देने वाली खबर सामने आई है. यहां पर एक युवक ने पुलिस से शादी कराने की गुहार लगाई है. इसी के साथ ही युवक ने अपने परिवार पर शादी न कराने का आरोप लगाया है. इस सम्बंध में युवक ने प्रार्थना पत्र भी दिया है. पत्र के साथ ही युवक की तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है. वहीं परिजनों ने युवक को मानसिक रूप से बीमार बताया है. फिलहाल ये प्रकरण चर्चा का विषय बना हुआ है. वहीं युवक द्वारा लिखा गया प्रार्थना पत्र भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
मामला जनपद के थाना अमांपुर थाना क्षेत्र के बनूपुरा गांव से सामने आया है. इस अजीबो गरीब मामले को लेकर गांव से लेकर सोशल मीडिया तक पर चर्चा बनी हुई है. अमांपुर का एक युवक पुलिस के पास शादी कराने की फरियाद लेकर पहुंचा तो सभी चौंक गए. युवक की गुहार सुन पुलिस भी हैरान रह गई. अमांपुर थाने में अजीबो गरीब मामला सामने आने के बाद सभी हैरत में हैं. बता दें कि युवक का नाम नीरज यादव है. उसने प्रभारी निरीक्षक को प्रार्थना पत्र देते हुए उसकी शादी कराए जाने की गुहार लगाई है. नीरज का कहना है कि परिजन और रिश्तेदार उसकी शादी नहीं करा रहे हैं, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान हो रहा है. इसी के साथ नीरज ने अपनी उम्र 40 साल बताई और कहा कि उसकी शादी की उम्र निकली जा रही है और परिजन उसकी शादी नहीं कर रहे हैं. उसने प्रार्थना पत्र देते हुए मुख्यमंत्री तक संदेश पहुंचाने की अपील भी की है और कहा है कि साहब मेरी शादी करा दो. इस पर युवक की बात सुनकर पुलिसकर्मी भी एक बार सोचने को मजबूर हो गए. नीरज ने परिजनों पर शादी न कराने का आरोप लगाया तो वहीं पुलिस ने परिजनों को बुलाया तो पता चला कि वह मानसिक रूप से बीमार है.
ये भी पढ़ें- UP News: यूपी के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा का तीसरी बार बढ़ा कार्यकाल, देखें कितने दिन के लिए हुआ सेवा विस्तार
नीरज ने पुलिस से ये भी बताया है कि उसकी शादी नहीं होने के कारण उसे कोई रोटी तक नहीं पूछता है. इसी के साथ नीरज ने पुलिस से कहा कि शादी का मौसम है, मेरी शादी करा दीजिए. इससे हमारी परेशानी दूर हो जाएगी. वह हंसी खुशी अपनी पत्नी से साथ रहेगा. फिलहाल पुलिस ने नीरज को समझाकर परिजनों के साथ घर भेज दिया है और परिजनों को सलाह दी है कि उसका इलाज करा कर उसकी शादी करा दी जाए. इसी के साथ स्थानीय पुलिस ने इस पूरे मामले में परिजनों की पूरी मदद करने का भी भरोसा दिया है.
मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत अगले दो दशकों से अधिक समय…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 'एशियन गेम्स 2026' के भारतीय…
गृह सचिव द्वारा सुप्रीम कोर्ट में बिना शर्त माफी मांगने की मीडिया खबरों पर स्पष्टीकरण…
प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स…