Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

Kasganj: “साहब जी सर्दी आ गई है, मेरी शादी करा दो”, युवक ने पुलिस से लगाई गुहार

UP News:  युवक ने पुलिस के सामने अपने घऱ वालों पर आरोप लगाया है कि, वे उसकी शादी नहीं करा रहे हैं. तो वहीं परिजनों ने उसे मानसिक रूप से बीमार बताया है.

युवक नीरज यादव

Rakesh Kumar Edited by Rakesh Kumar

-जुम्मन कुरैशी

Kasganj News: उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले से चौंका देने वाली खबर सामने आई है. यहां पर एक युवक ने पुलिस से शादी कराने की गुहार लगाई है. इसी के साथ ही युवक ने अपने परिवार पर शादी न कराने का आरोप लगाया है. इस सम्बंध में युवक ने प्रार्थना पत्र भी दिया है. पत्र के साथ ही युवक की तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है. वहीं परिजनों ने युवक को मानसिक रूप से बीमार बताया है. फिलहाल ये प्रकरण चर्चा का विषय बना हुआ है. वहीं युवक द्वारा लिखा गया प्रार्थना पत्र भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

मामला जनपद के थाना अमांपुर थाना क्षेत्र के बनूपुरा गांव से सामने आया है. इस अजीबो गरीब मामले को लेकर गांव से लेकर सोशल मीडिया तक पर चर्चा बनी हुई है. अमांपुर का एक युवक पुलिस के पास शादी कराने की फरियाद लेकर पहुंचा तो सभी चौंक गए. युवक की गुहार सुन पुलिस भी हैरान रह गई. अमांपुर थाने में अजीबो गरीब मामला सामने आने के बाद सभी हैरत में हैं. बता दें कि युवक का नाम नीरज यादव है. उसने प्रभारी निरीक्षक को प्रार्थना पत्र देते हुए उसकी शादी कराए जाने की गुहार लगाई है. नीरज का कहना है कि परिजन और रिश्तेदार उसकी शादी नहीं करा रहे हैं, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान हो रहा है. इसी के साथ नीरज ने अपनी उम्र 40 साल बताई और कहा कि उसकी शादी की उम्र निकली जा रही है और परिजन उसकी शादी नहीं कर रहे हैं. उसने प्रार्थना पत्र देते हुए मुख्यमंत्री तक संदेश पहुंचाने की अपील भी की है और कहा है कि साहब मेरी शादी करा दो. इस पर युवक की बात सुनकर पुलिसकर्मी भी एक बार सोचने को मजबूर हो गए. नीरज ने परिजनों पर शादी न कराने का आरोप लगाया तो वहीं पुलिस ने परिजनों को बुलाया तो पता चला कि वह मानसिक रूप से बीमार है.

ये भी पढ़ें- UP News: यूपी के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा का तीसरी बार बढ़ा कार्यकाल, देखें कितने दिन के लिए हुआ सेवा विस्तार

शादी नहीं हो रही तो नहीं मिल रही है रोटी

नीरज ने पुलिस से ये भी बताया है कि उसकी शादी नहीं होने के कारण उसे कोई रोटी तक नहीं पूछता है. इसी के साथ नीरज ने पुलिस से कहा कि शादी का मौसम है, मेरी शादी करा दीजिए. इससे हमारी परेशानी दूर हो जाएगी. वह हंसी खुशी अपनी पत्नी से साथ रहेगा. फिलहाल पुलिस ने नीरज को समझाकर परिजनों के साथ घर भेज दिया है और परिजनों को सलाह दी है कि उसका इलाज करा कर उसकी शादी करा दी जाए. इसी के साथ स्थानीय पुलिस ने इस पूरे मामले में परिजनों की पूरी मदद करने का भी भरोसा दिया है.

-भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

UP Tourism