देश

होली मिलन समारोह के अवसर पर आयोजित हुआ कवि सम्मेलन और गीत-संगीत, CM नीतीश कुमार हुए शामिल, देशवासियों को दी बधाई

Nitish Kumar: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विधान परिषद के सभापति देवेश चंद्र ठाकुर देशरत्न मार्ग स्थित सरकारी आवास पर होली मिलन समारोह के अवसर पर आयोजित हास्य कवि सम्मेलन और गीत-संगीत रंगोत्सव में शामिल हुए. इस दौरान विधान परिषद के सभापति देवेश चंद्र ठाकुर ने मुख्यमंत्री सहित आगत अतिथियों का अभिनंदन किया.

इस मौके पर बिहार विधानसभा अध्यक्ष अवध विहारी चौधरी, वित्त, वाणिज्यकर एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी, जल संसाधन सह सूचना एवं जन सम्पर्क मंत्री संजय कुमार झा, राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री आलोक कुमार मेहता, मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन मंत्री सुनील कुमार, उद्योग मंत्री श्री समीर कुमार महासेठ, परिवहन मंत्री श्रीमती शीला कुमारी, सूचना प्रावैधिकी मंत्री मो. इसराईल मंसूरी सहित अन्य मंत्रीगण, विधायकगण, विधान पार्षदगण एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे.

सीएम नीतीश कुमार ने प्रदेशवासियों को दी बधाई

सरकारी आवास पर इस दौरान फूलों की होली खेली गई. सभी ने एक दूसरे के ऊपर फूल फेंकर बधाई दी. वहीं, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रदेश और देशवासियों को होली और शब-ए-बारात की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं. नीतीश कुमार ने अपने बयान में कहा है कि होली सामाजिक समरसता का प्रतिक है. होली का यह त्योहार बिहारवासियों की जिंदगी में खुशियों का नया रंग लेकर आएगा.

यह भी पढ़ें-   Weather Update: होली के दिन इन राज्यों में बारिश कर सकती है मजा खराब, दिल्ली को मिलेगी राहत, जानें आज कैसा रहेगा मौसम 

होली से पहले सीएम नीतीश ने दिया तोहफा

इससे पहले बिहार कैबिनेट की बैठक हुई थी. जिसमें 16 एजेंडों पर मुहर लगाई गई. इन प्रस्तावों में एक बिहार के दरभंगा जिले के बहादुरपुर में एम्स (Aiims) बनाया जाएगा. एम्स निर्माण के लिये बिहार सरकार ने जमीन का आवंटन कर दिया है. सरकार ने 150 एकड़ जमीन एम्स को दी है. दरभंगा के शोभन बाइपास के पास यह जमीन दी गयी है. वहीं छपरा में पावर ग्रिड के लिए भी बिहार सरकार ने जमीन का आवंटन किया है. इसके अलावा नीतीश कैबिनेट ने बांका के अमरपुर बाइपास को स्वीकृति दी गयी है। 74.24 करोड़ की लागत से 7 किलोमीटर बाइपास का निर्माण होगा.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

त्योहारों से पहले मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिलाओं की जेब काटने और चेन उड़ाने वाला गैंग धराया, 29 अरेस्ट

मुजफ्फरपुर पुलिस ने त्योहारों की भीड़ में चोरी और चेन स्नेचिंग करने वाले अंतरप्रांतीय महिला…

15 minutes ago

चीन चल रहा कैसी चाल? 23 महीनों से धड़ाधड़ भर रहा है सोना

चीन लगातार 23 महीनों से धड़ल्ले से सोना खरीद रहा है, जिससे उसका कुल गोल्ड…

33 minutes ago

रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली का रास्ता साफ, कांग्रेस को मिली पुलिस की NOC

Congress Ramleela Rally: दिल्ली पुलिस ने 1 नवंबर को रामलीला मैदान में प्रस्तावित INDIA गठबंधन…

45 minutes ago

‘तुम्हारा नाश होने वाली है’, बृजभूषण शरण सिंह ने किसे दिया ऐसा श्राप?

Brijbhushan Sharan Singh Statement: पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह दिल्ली में चल रहे प्रदर्शनों को…

57 minutes ago

ABVP का कैंपस कनेक्शन मजबूत, ओडिशा से दिल्ली तक छात्रसंघ चुनावों में दिखा दबदबा, क्या जेन-Z में बढ़ रही है पकड़?

ABVP Student Union Elections: ओडिशा से लेकर दिल्ली, पंजाब और उत्तराखंड तक छात्रसंघ चुनावों में…

1 hour ago

जमानत तो मिली पर 3 कड़े प्रतिबंध, क्या हैं अभिजीत दीपके की रिहाई की शर्तें?

दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार CJP संस्थापक Abhijeet Dipke को सशर्त जमानत मिल गई है. जानिए…

1 hour ago