Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

‘आई लव यू बेटा…!’मंच पर चप्पलकांड के बाद भी खेसारी का दिल जीतने वाला अंदाज, वायरल हुआ VIDEO

बिहार के मधेपुरा में खुर्दा महोत्सव के दौरान भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव पर भीड़ में से किसी ने चप्पल फेंक दी. उनके मजाकिया अंदाज में जवाब देने का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है.

बिहार के मधेपुरा जिले से भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के कार्यक्रम का एक ऐसा वीडियो (Khesari Lal chappal kaand) सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है. मधेपुरा के खुर्दा महोत्सव (Khurda Mahotsav) में जब खेसारी लाल अपनी सुरीली आवाज से जलवा बिखेर रहे थे, तभी भीड़ में से किसी ने उन पर चप्पल फेंक दी.

जहां इस हरकत से वहां मौजूद सांसद पप्पू यादव गुस्से से आगबबूला हो गए, वहीं खेसारी लाल ने अपने गजब और जिंदादिल अंदाज से पूरे माहौल को ही पलट दिया.

चप्पलकांड पर क्या बोले खेसारी?

महोत्सव के दौरान जब मंच पर परफॉर्मेंस चल रही थी, तभी अचानक दर्शकों के बीच से किसी ने खेसारी लाल यादव पर चप्पल उछाल दी. आमतौर पर ऐसी बदसलूकी पर सितारे भड़क जाते हैं, लेकिन खेसारी ने जिस परिपक्वता और मजाकिया अंदाज में स्थिति को संभाला, उसने सबका दिल जीत लिया.

चप्पल फेंकने वाले पर तंज कसते हुए खेसारी ने माइक पर कहा कि

बहुत अच्छा. क्या बात है बेटा.. बाटा का चप्पल है क्या? बहुत प्यारा था. आई लव यू. क्या लड़का है. तू बहुत आगे जाएगा… इतना आएगा-जाएगा ना कि उसके आगे जमीन तक नहीं होगी.

खेसारी ने आगे कहा कि वे ऐसे लोगों का भी सम्मान करते हैं क्योंकि इससे उन्हें सही और गलत की पहचान होती है. उन्होंने हंसते हुए कहा, “कर बेटा… तू जितनी गलती करेगा, तेरी गलतियों से दुनिया सीखेगी. इसलिए कर जितनी गलतियां करनी हैं. आई लव यू बेटा!” इसके बाद उन्होंने बेफिक्र होकर अपना गाना जारी रखा.

 

पप्पू यादव का पारा हुआ हाई

भले ही खेसारी लाल ने इस पूरे मामले पर दरियादिली दिखाई हो, लेकिन कार्यक्रम में मौजूद पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव इस हरकत पर बेहद गुस्से में नजर आए. सांसद ने मंच से ही कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि जिसने भी यह नीच हरकत की है, वह सीसीटीवी कैमरे में कैद हो चुका है और उसे दो दिन के भीतर ढूंढ निकाला जाएगा.

बिजली के खंभों पर चढ़े हुड़दंगियों पर भी बरसे सांसद

सिर्फ चप्पलकांड ही नहीं, बल्कि महोत्सव के दौरान जब कुछ अति-उत्साही युवा खेसारी को देखने के लिए जान जोखिम में डालकर बिजली के ऊंचे खंभों पर चढ़ गए, तो पप्पू यादव का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया. सांसद ने बार-बार प्यार से उन्हें उतरने को कहा, लेकिन जब हुड़दंगियों ने अनसुना कर दिया, तो पप्पू यादव ने कड़े लहजे में फटकार लगाई, जिसके बाद वे लड़के खंभे से नीचे उतरे.

यह भी पढ़ें-नेपाल और श्रीलंका के बाद अब सर्बिया: टिकटॉक से लेकर सड़कों तक, कैसे सत्ता के सिंहासन हिला रही Gen Z?

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital